Zila Congress Committee Pashchim Singhbhum

Zila Congress Committee Pashchim Singhbhum Official page of DCC West Singhbhum Chaibasa Jharkhand

*कांग्रेसियों ने डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि*चाईबासा : रविवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में डॉ. मनमोहन सिंह की ...
30/12/2024

*कांग्रेसियों ने डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि*

चाईबासा : रविवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्यों ने डॉ.मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे। जिनके योगदान ने भारत को एक नई दिशा दी। 1990 के दशक में वित्त मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने देश को संकट से उबारा और वैश्विक बाजारों में भारत की उपस्थिति को मजबूत किया।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चांपिया ने कहा कि डॉ.सिंह के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक दृष्टि से प्रगति की, बल्कि उनका कार्यकाल सामाजिक प्रगति और वैश्विक पहचान के लिए भी जाना जाता रहेगा। उनके द्वारा किए गए विनियमन, निजीकरण और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों ने भारत की विकास की नींव रखी। प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल का भी उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक संकटों का सामना किया, जिसमें 2008 का वैश्विक वित्तीय संकट प्रमुख था। अपनी दूरदृष्टि से उन्होंने भारत को इस संकट से बचाया और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , प्रदेश उपाध्यक्ष
देवेंद्र नाथ चांपिया , प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय , सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा , जिला महासचिव बालेमा कुई ,अशोक बारिक , कैरा बिरुवा , सचिव मोहन सिंह हेम्ब्रम , प्रखंड
अध्यक्ष दिकु सावैयां , अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष जहाँगीर आलम , शकीला बानो , संतोष सिन्हा ,
अजय कुमार , नरेश जयसवाल , मो० अरसलाम , सोमाय सुंडी , मो०रहीम , विक्रमादित्य सुंडी , बच्चन खान , पुरुषोत्तम दास पान ,
सुशील दास आदि मौजूद थे ।

अडानी के भ्रष्टाचार को संरक्षण देने और संसद में इस पर चर्चा से बचने के साथ-साथ मणिपुर की हिंसा पर चुप्पी साधने वाली केंद...
18/12/2024

अडानी के भ्रष्टाचार को संरक्षण देने और संसद में इस पर चर्चा से बचने के साथ-साथ मणिपुर की हिंसा पर चुप्पी साधने वाली केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित राजभवन मार्च एवं प्रदर्शन में पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर दास जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और जनविरोधी रवैये के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

07/12/2024

झारखंड सरकार में सभी नव मनोनीत मंत्रीगण को

हार्दिक बधाई!!

: श्री Keshav Mahto Kamlesh
अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी

K.C. Venugopal Ghulam Ahmad Mir Prasad Sirivella Indian National Congress

कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi  रांची में आयोजित 'शपथ ग्रहण समारोह' में शामिल...
28/11/2024

कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi रांची में आयोजित 'शपथ ग्रहण समारोह' में शामिल हुए और श्री Hemant Soren को मुख्यमंत्री पद की शुभकामनाएं दीं।

जय जोहार 🌿
जय झारखंड 🙏

26/11/2024
भरोसा बरकरार-फिर गठबंधन सरकार ।जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने पर श्री सोनाराम सिंकू को हार्दिक बधाई ।
24/11/2024

भरोसा बरकरार-फिर गठबंधन सरकार ।

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने पर श्री सोनाराम सिंकू को हार्दिक बधाई ।

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से INDIA गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी श्री सोनाराम सिंकू जीको नामांकन की शुभकामनाएं व जीत की...
25/10/2024

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से INDIA गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी श्री सोनाराम सिंकू जी

को नामांकन की शुभकामनाएं व
जीत की अग्रिम बधाई 🌹

21/10/2024
"संविधान सम्मान सम्मेलन"  में नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी के साथ जुड़िए 📍 शौर्य सभागार, रांची 🗓️ 19 अक्टूबर,2024...
18/10/2024

"संविधान सम्मान सम्मेलन" में नेता प्रतिपक्ष

श्री Rahul Gandhi जी
के साथ जुड़िए

📍 शौर्य सभागार, रांची
🗓️ 19 अक्टूबर,2024
🕞 दोपहर 03:30 बजे

Address

Congress Bhawan
Chaibasa
833201

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 7am - 8pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Zila Congress Committee Pashchim Singhbhum posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share