04/08/2026
आवश्यक सूचना - समस्त ग्रामवासी, भरड़ार मोहाल (बड़ोह वार्ड व भरड़ार/वार्ड) के मतदातागण एवं 2014 वन अधिकार कमेटी के सम्मानित सदस्यगण
सभी को राम-राम / नमस्कार!
जैसा कि आप सभी को विदित है कि हमारे क्षेत्र का बड़ोह से लेकर भड़ार, बंजल, सुंदार से होता हुआ हमरोता तक का लगभग 5 से 6 किलोमीटर का रोड है, जिसे हमें पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग के अंतर्गत पास करवाकर /नया बनवाना है।
आप सभी जानते हैं कि कोई भी सरकारी काम एकदम से नहीं होता, बल्कि इसकी एक तय प्रक्रिया होती है। इस विभागीय कार्रवाई का पहला स्टेप यही है कि हमें अपने मोहाल की 'मोहाल सभा' और कमेटी के जरिए प्रस्ताव पास करवाना होगा, और फिर चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा।
पंचायत रिकॉर्ड से पता चला है कि 2 फरवरी 2014 को 'वन अधिकार कमेटी' का गठन हुआ था, जिसके पदाधिकारी निम्नलिखित हैं (शायद कई सदस्यों को अभी इसके बारे में पूरी जानकारी या याद न हो, इसलिए इस संदेश के माध्यम से सभी को अवगत करवाया जा रहा है):
प्रधान: श्रीमती डिंपल देवी जी (बड़ोह से)
उप प्रधान: श्रीमती कांता जी ( सुंदार से )
सचिव: श्री संजीव कुमार जी (बड़ौता से)
अन्य समस्त सदस्यगण
वोटरों की संख्या और नियम:
हमारे इस भरड़ार मोहाल के अंतर्गत दो वार्ड (बड़ोह वार्ड और भरड़ार वार्ड) आते हैं। इन दोनों वार्डों के सभी गाँवों (बड़ोह, वार्ड भरड़ार वार्ड/को मिलाकर हमारे मोहाल में कुल 304 वोटर हैं, जिनमें से नियमानुसार कम से कम 152 वोटरों (50%) के हस्ताक्षर (या अंगूठा निशान) प्रस्ताव की कॉपी पर होना बेहद जरूरी है, तभी यह प्रस्ताव आगे पंचायत और PWD विभाग में स्वीकार होगा।
बैठक और तारीख पर चर्चा:
चूंकि प्रस्ताव इसी पुरानी कमेटी के माध्यम से आगे बढ़ेगा, इसलिए कमेटी के सभी सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि वे इसमें सहयोग करें।
हमारे दोनों वार्डों (बड़ोह वार्ड और भरड़ार वार्ड) के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवों के लोग अपनी-अपनी उपस्थिति दें, आपस में बातचीत करें और खुद सुझाव दें कि यह बैठक किस तारीख को रखी जानी चाहिए। जैसे ही आप सबकी राय से तारीख तय होगी, उस दिन पंचायत के सभी प्रतिनिधियों और सेक्रेटरी मैडम को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, ताकि उनकी मौजूदगी में ही प्रस्ताव की कॉपी तैयार हो सके और वहीं पर सभी के हस्ताक्षर भी लिए जा सकें।
अतः आप सभी से हाथ जोड़कर निवेदन है कि बड़ोह, भरड़ार, बंजल, सुंदार,, बड़ौता सिंगली .चली बाग दुदी घुवाला के सभी गाँवों के लोग व कमेटी के सभी सदस्य इस मुहिम में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दें और बैठक की तारीख जल्दी ही साझा की जाएगी
निवेदक:
विजय चौहान एवं समस्त मोहालवासी भरड़ार / वन अधिकार कमेटी सदस्यगण