Ashok Chaudhari Devbhumi

Ashok Chaudhari Devbhumi In social life, I try to do something good for the society.

04/03/2026
31/01/2026
31/01/2026

ॐ नमः शिवाय 🙏
भक्ति, श्रद्धा और साधना का पावन पर्व।
शिवरात्रि महोत्सव
12 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक

ऐतिहासिक सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव धाम सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला 2026 शैलेश्वर

#शिवरात्रि #महादेव #भोलेनाथ #शैलेश्वरमहादेव
ादेव #देवभूमि #धार्मिक_आयोजन
श्री सिद्धपीठ शेलेश्वर महादेव Ashok Chaudhari Devbhumi Ashok Singh Chaudhari Upendra Rawat

17/01/2026

॥ जय माँ नन्दा देवी ॥
माँ नन्दा देवी राजजात की पावन परंपरा के अंतर्गत कांसुआ के राजकुंवरों द्वारा आयोजित छांतोली मनौती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

22 जनवरी 2026 को सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव धाम में विधिवत पूजा-पाठ किया जाएगा।

23 जनवरी 2026 को छंतौली कांसुआ के राजकुंवरों द्वारा
शैलेश्वर महादेव धाम में परंपरागत विधिविधान के साथ रखी जाएगी।

समस्त क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तजनों से विनम्र अनुरोध है कि इस पावन अवसर के साक्षी बनें और माँ नन्दा देवी एवं भगवान भोलेनाथ का दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करें।
॥ जय माँ नन्दा देवी ॥
॥ हर हर महादेव ॥

ऐतिहासिक सिद्धपीठ शैलेश्वर महादेव धाम सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला शैलेश्वर मं. नितिन गिरी Ashok Singh Chaudhari

15/12/2025
15/12/2025
Under the “Vyavsayik Shiksha Kaushal Pratiyogita 2025,” students of PM SHRI Atal Utkrisht Government Inter College Nanda...
08/12/2025

Under the “Vyavsayik Shiksha Kaushal Pratiyogita 2025,” students of PM SHRI Atal Utkrisht Government Inter College Nandasain prepared computer-based models.

Himanya Foundation has been supporting the students through its weekly computer training program. As part of this effort, the foundation honored the top-performing students and launched special computer training sessions for the district-level competition.

It is encouraging to see young students building strong technical skills. Himanya Foundation will continue to support them in the same way.

काँसुआ गांव में शराब पर रोक लगाने का निर्णय पूरी एकजुटता और समझ के साथ लिया गया है। इस फैसले ने साफ दिखा दिया कि जब एक स...
08/12/2025

काँसुआ गांव में शराब पर रोक लगाने का निर्णय पूरी एकजुटता और समझ के साथ लिया गया है। इस फैसले ने साफ दिखा दिया कि जब एक समाज अपनी भलाई को प्राथमिकता देता है, तो सकारात्मक बदलाव किसी दबाव से नहीं, बल्कि खुद की जिम्मेदारी से आते हैं।

गांव के लोगों ने महसूस किया कि नशा व्यक्ति से अधिक पूरे परिवार और सामाजिक वातावरण को प्रभावित करता है। इसी जागरूकता ने सभी को एक मंच पर खड़ा किया और यह निर्णय मजबूत सहमति के साथ लागू हुआ।

इस पहल की सबसे बड़ी सीख यह है कि ऐसे नेक कार्य के लिए सरकार या किसी नेता के भरोसे नहीं रहा जा सकता। बदलाव की शुरुआत लोगों को खुद करनी पड़ती है और काँसुआ गांव ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

यह कदम दूसरे गांवों के लिए भी एक उदाहरण है कि साफ नीयत, विचार-विमर्श और सामूहिक संकल्प के साथ किसी भी समस्या का समाधान संभव है। काँसुआ गांव का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Ashok Singh Chaudhari
Himanya Foundation

 #नन्दासैंण मेला की विद्यालय स्तरीय  #बॉलीवॉल प्रतियोगिता में जब हाईस्कूल पुनगांव की दो बालिकाएं मानवी और अनुष्का ने अपन...
10/11/2025

#नन्दासैंण मेला की विद्यालय स्तरीय #बॉलीवॉल प्रतियोगिता में जब हाईस्कूल पुनगांव की दो बालिकाएं मानवी और अनुष्का ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से सबका मन जीता, तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास और खेल कौशल देखकर हर दर्शक अभिभूत था।

परंतु इस खेल प्रतिभा के पीछे जो वास्तविक प्रेरणा और परिश्रम उपलब्ध रहा, वह है गुरु श्री #आशीष बिष्ट जी का।
हाईस्कूल पुनगांव में #अतिथि_शिक्षक के रूप में कार्यरत रहते हुए उन्होंने न केवल बच्चों को खेल सिखाया, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और समर्पण का भाव भी जागृत किया।

जिस दिन उनकी #सेवा_निरस्त होने का आदेश आया, उसी दिन वे विद्यालय के खेल आयोजन में बच्चों के साथ मैदान में मौजूद थे, यही तो गुरु का सच्चा धर्म है, जो पद से नहीं, बल्कि अपने कर्म और समर्पण से परिभाषित होता है।

मैदान में जब इन बालिकाओं ने खेल का प्रदर्शन किया, तब किसी ने यह नहीं सोचा कि उनके पीछे वह गुरु खड़ा है, जिसने उनके सपनों को दिशा दी और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि वे भी किसी से कम नहीं।

ऐसे गुरु और ऐसी बालिकाएँ समाज के लिए प्रेरणा हैं।
इनकी मेहनत, लगन और निष्ठा को सम्मान मिलना चाहिए, ताकि इनका मनोबल सदा ऊँचा रहे और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनें।

हार्दिक शुभकामनाएँ मानवी और अनुष्का को, जिनका चयन इस बार अंडर 14 वॉलीबॉल स्टेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
आप दोनों और आपके गुरु श्री आशीष जी को अनंत शुभकामनाएँ
ईश्वर करे आप सब अपनी मेहनत से नई ऊँचाइयाँ छुएँ और क्षेत्र का नाम और भी रोशन करें।

#नन्दासैंण_मेला Ashok Singh Chaudhari Himanya Foundation ゚viralシfypシ゚viralシ Ashii Singh

 #चमोली जिले के ईमानदार, कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी  #श्री_संदीप_तिवारी जी का व्यक्तित्व ही ऐसा रहा कि हर कोई आज उन्हें ...
13/10/2025

#चमोली जिले के ईमानदार, कर्मठ और संवेदनशील अधिकारी #श्री_संदीप_तिवारी जी का व्यक्तित्व ही ऐसा रहा कि हर कोई आज उन्हें स्नेह और सम्मान से याद कर रहा है।
उनकी सादगी, सौम्यता और निष्पक्ष कार्यशैली ने प्रशासन को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ा।
हर व्यक्ति से आत्मीय व्यवहार, त्वरित निर्णय और जनहित के प्रति उनका समर्पण उन्हें एक अलग पहचान देता है।

ऐसे अधिकारी केवल अपने पद से नहीं, अपने आचरण से सम्मान अर्जित करते हैं।
आपको सादर नमन और हार्दिक शुभकामनाएँ।

Address

Chamoli
Chamoli

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashok Chaudhari Devbhumi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category