21/10/2026
धामी सरकार की दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क तीर्थ यात्रा कर अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन का सपना पूरा कर रहे हैं। ज्योतिर्मठ से 29 श्रद्धालुओं का जत्था बस, भोजन और ठहरने की निःशुल्क सुविधा के साथ गंगोलीहाट के लिए रवाना हुआ। सरकार की इस पहल से बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन का अवसर मिलने के साथ सम्मान और सहूलियत भी मिल रही है।