01/06/2025
1 जून 2025
प्रखंड अंतर्गत कृषि कार्यालय भवन में शारदीय (खरीफ) महा अभियान 2025 अंतर्गत प्रखंड स्तरीय किसानों को प्रशिक्षण सह उपादान वितरण का शुभारंभ किया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अधिकरण (आत्मा) नालंदा राजीव कुमार के द्वारा किया गया BDO गौरी कुमारी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे कृषि योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए किसानों को अनुदान का लाभ उठाने पर जोर दिया | वही नालंदा जिला किसान महासंघ के अध्यक्ष मुन्नी लाल यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि थरथरी की खेती प्राकृतिक वर्षा एवं महाने नदी पर आश्रित है जो महाने नदी में एक दशक से पानी नहीं आ रहा है| जिसका मुख्य कारण फल्गु नदी से महाने नदी में पानी आने का रास्ता बंद है| उन्होंने पदाधिकारी एवं सरकार से महाने नदी का मुहाना फल्गु नदी से खुदाई करने की अपील की|
इस कार्यक्रम में जिला प्रामर्शि पदाधिकारी धनंजय कुमार हॉर्टिकल्चर वैज्ञानिक नूरसराय पापिया विश्वास, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामदेव पासवान, नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी नेहा कुमारी ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद एवं सभी कृषि समन्वयक सभी एटीएम सभी किसान सलाहकार के साथ-साथ सैकड़ो महिला एवं पुरुष किसान मौजूद रहे|
चंद्रशेखर आजाद उर्फश्रवण कुमार
अध्यक्ष
JDU मिडिया सेल थरथरी