30/10/2025
मॉडल युवा ग्राम सभा- लोकतंत्र की पाठशाला।
पंचायती राज मंत्रालय एक अनूठी पहल, 'मॉडल युवा ग्राम सभा', का भव्य शुभारंभ करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्थानीय शासन और सहभागी लोकतंत्र का सीधा अनुभव प्रदान करना है।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल लोकतंत्र के सिद्धांतों को सैद्धांतिक रूप से पढ़ने, बल्कि उन्हें जीने और सीखने का अवसर देगा। इस पहल के माध्यम से, छात्र भविष्य के सक्रिय और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार होंगे।