DIPRO Charkhi Dadri

DIPRO Charkhi Dadri Official FB Page of District Information & Public Relations Officer Ch. Dadri, Government of Haryana

05/08/2026
05/08/2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र कलश यात्रा को हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए विधिवत रवाना किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने श्री शीतला माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

"यह यात्रा आगामी 20 फरवरी 2027 तक देशभर में भ्रमण कर संत गुरु रविदास जी के समता, न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। हरियाणा के सभी जिलों के माध्यम से यह पवित्र कलश गांव-गांव, शहर-शहर और घर-घर पहुंचेगा तथा समाज को जोड़ने का कार्य करेगा।"

04/08/2026
04/08/2026

स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित करेगी। यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जन-आंदोलन बनेगा।

9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे हरियाणा में गांव-गांव, शहर-शहर, वार्ड-वार्ड और घर-घर तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ पहुंचाया जाएगा। इसमें सभी सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, युवा क्लबों, खेल संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

— श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री

04/08/2026
युद्ध, हवाई हमले अथवा किसी भी आपातकालीन आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा आम न...
04/08/2026

युद्ध, हवाई हमले अथवा किसी भी आपातकालीन आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव क्षमताओं का आकलन और उन्हें सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का आयोजन 6 अगस्त को प्रात: 11 बजे मॉडल स्कूल में किया जाएगा।

04/08/2026

इग्नू द्वारा जुलाई 2026 सत्र के लिए सभी कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर प्रवेश ले सकते हैं।

Address

Room No 101-102 First Floor Old Mini Secretariat Building
Charkhi Dadri
127306

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIPRO Charkhi Dadri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DIPRO Charkhi Dadri:

Shortcuts

Share