17/06/2026
चरखी दादरी के जनता कॉलेज में हरियाणा भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष आदरणीया डॉ. अर्चना गुप्ता जी के नागरिक अभिनंदन समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण मैं व्यक्तिगत रूप से इस गरिमामय समारोह में उपस्थित नहीं हो पाया, लेकिन मेरी टीम के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आप सभी का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण भारतीय जनता पार्टी की ताकत को दर्शाता है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीया डॉ. अर्चना गुप्ता जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा हरियाणा विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री धर्मबीर सिंह जी, बाढड़ा से विधायक श्री उमेद सिंह पातुवास जी, जिला अध्यक्ष श्री सुनील जी इंजीनियर, श्री रामकिशन एडवोकेट जी (चेयरमैन), श्रीमती सुनीता दांगी जी (चेयरपर्सन), पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सतेंद्र परमार जी एवं डॉ. श्रीमती किरण कलकल जी, जिला महामंत्री श्री रविन्द्र शिलगर जी एवं श्री राष्ट्रदीप परमार जी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, आयोजकों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आपका अपना
सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा