21/08/2026
आज दिनांक 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को चरखी दादरी स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याएँ, सुझाव और विचार सुनने का अवसर मिला।
जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव था, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी ढंग से हो।
आप सभी का विश्वास और सहयोग ही मुझे जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
जनसेवा ही मेरा संकल्प।
— सुनील सतपाल सांगवान
विधायक, चरखी दादरी विधानसभा