Vikas Sangwan IRS

Vikas Sangwan IRS Serving the Nation through Government Platform. IRS | Civil Servant | Committed to work for the society.

Honoured to see my article, "Giving New Direction to the Dreams of Rural Youth," published in Daily World.Through CSMarg...
09/07/2026

Honoured to see my article, "Giving New Direction to the Dreams of Rural Youth," published in Daily World.

Through CSMargdarshan.com, our mission is to provide free career guidance, mentorship, and opportunities to talented students from rural and underprivileged backgrounds.

This is just the beginning. Together, we can empower thousands of young minds to dream bigger and achieve greater.

Thank you to everyone for your continued support and encouragement.

07/07/2026

आप सभी का हृदय से आभार! 🙏

CSMargdarshan.com को मिले आपके अपार प्रेम, विश्वास और सहयोग के लिए मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

जिन साथियों ने इस पहल को अपने मित्रों और परिवार तक पहुँचाया, सोशल मीडिया पर साझा किया तथा स्वयंसेवक (Volunteer) के रूप में इस मिशन से जुड़कर अपना अमूल्य समय और योगदान दिया, उन सभी के प्रति मैं विशेष रूप से आभारी हूँ।

यह केवल एक वेबसाइट नहीं, बल्कि ग्रामीण एवं छोटे शहरों के लाखों विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने का एक सामूहिक अभियान है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके निरंतर सहयोग, विश्वास और सहभागिता से आने वाले कुछ वर्षों में CSMargdarshan.com देश के सबसे प्रभावशाली निःशुल्क करियर मार्गदर्शन मंचों में अपनी पहचान बनाएगा।

आइए, मिलकर शिक्षा, मार्गदर्शन और अवसरों के माध्यम से हजारों युवाओं का भविष्य संवारने का संकल्प लें।

आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। ❤️

गाँव बौंद कलां के होनहार खिलाड़ी जीतपाल का भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में Belgium Tour 2026 के लिए चयन होने पर हार्दिक...
01/07/2026

गाँव बौंद कलां के होनहार खिलाड़ी जीतपाल का भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम में Belgium Tour 2026 के लिए चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र, हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। आपकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि गाँवों की प्रतिभाएँ भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकती हैं।

हम सभी को विश्वास है कि आप इस दौरे में शानदार प्रदर्शन कर तिरंगे का मान और ऊँचा करेंगे।

उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 🇮🇳🏑

26/06/2026

CSMargdarshan.com की प्रमुख विशेषताएँ

1. निःशुल्क मार्गदर्शन मंच

CSMargdarshan.com ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से साधारण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों के लिए सेवारत अधिकारियों की एक पूर्णतः निःशुल्क ऑनलाइन पहल है। CSMargdarshan.com से देश के किसी भी राज्य, शहर या गाँव का विद्यार्थी जुड़ सकता है। साथ ही अभिभावक भी इस मंच से जुड़कर अपने बच्चों के करियर, विषय चयन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

2. कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक ऑनलाइन कनेक्ट।

यह मंच कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को करियर की सही दिशा चुनने एवं भविष्य की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा और जो विद्यार्थि कॉलेज में है और तैयारी करना चाहते है।

3. सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन

UPSC, HCS तथा अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अनुभवी अधिकारियों से रणनीतिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

4. सेवारत अधिकारियों का मार्गदर्शन

देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत Serving Bureaucrats एवं वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर विद्यार्थियों से जुड़कर अपने अनुभव और मार्गदर्शन साझा करेंगे।

5. कॉलेज और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में भी निःशुल्क करियर गाइडेंस व काउंसलिंग।

वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों को समय-समय पर ई-मेल के माध्यम से करियर गाइडेंस, अध्ययन सामग्री, महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपयोगी सुझाव प्राप्त होंगे। जो एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स या कॉलेज या स्कूल है वो भी इस पहल से जुड़ सकते है। उनके क्षेत्र से निकले ऑफिसर्स को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने का प्रयास। एक ईमेल से वो जुड़ सकते है और ऑनलाइन माध्यम से बचों को गाइडेंस करवा सकते है।

6. पुस्तक दान (Book Donation) प्लेटफ़ॉर्म
जो पुस्तकें दान करना चाहते हैं तथा जिन्हें इन पुस्तकों की आवश्यकता है, उनके बीच यह मंच एक सेतु का कार्य करेगा।

7. पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग

पंचायतों, सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों को शिक्षा, पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष एवं करियर मार्गदर्शन अभियानों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

8. प्रेरणा एवं सफलता की कहानियाँ

सफल अधिकारियों, विशेषज्ञों एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्वों के अनुभव और सफलता की कहानियाँ विद्यार्थियों तक पहुँचाई जाएँगी, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित हो।

9. ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच

इस पहल का उद्देश्य गाँवों और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को सही अवसर, उचित मार्गदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराना है।

10. शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण

CSMargdarshan.com का उद्देश्य केवल परीक्षा की तैयारी कराना नहीं, बल्कि जागरूक, जिम्मेदार और सक्षम नागरिक तैयार करना है, जो भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

11. अनुभवी मेंटर्स द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन

जो विद्यार्थी सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की एडवांस स्तर की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अनुभवी मेंटर्स एवं सेवारत अधिकारियों द्वारा रणनीतिक, व्यक्तिगत एवं चरणबद्ध मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी तैयारी अधिक प्रभावी और लक्ष्य केंद्रित बन सके।

एक नई शुरुआत… ग्रामीण युवाओं के सपनों को समर्पित। कल CSMargdarshan.com के शुभारंभ का ऐतिहासिक अवसर रहा। यह पहल ग्रामीण ए...
26/06/2026

एक नई शुरुआत… ग्रामीण युवाओं के सपनों को समर्पित।

कल CSMargdarshan.com के शुभारंभ का ऐतिहासिक अवसर रहा। यह पहल ग्रामीण एवं छोटे शहरों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तक अनुभवी सेवारत अधिकारियों का मार्गदर्शन पहुँचाने और उन्हें सही दिशा, रणनीति एवं प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस गरिमामय अवसर पर गुजरात के माननीय राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही श्री सतीश पूनिया जी (सांसद, राज्यसभा), श्री प्रवेश वर्मा जी (कैबिनेट मंत्री, दिल्ली), श्री राहुल कस्वां जी (सांसद, राजस्थान) तथा कैप्टन अभिमन्यु जी (पूर्व मंत्री, हरियाणा) की गरिमामयी उपस्थिति एवं शुभकामनाओं ने इस पहल को और अधिक प्रेरणादायी बनाया।

मेरा विश्वास है कि CSMargdarshan.com देशभर के विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शन मंच सिद्ध होगा, जहाँ अनुभवी सेवारत अधिकारी अपना समय निकालकर युवाओं को निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

🌐 www.CSMargdarshan.com

"सही मार्गदर्शन, सही रणनीति और सही अवसर — यही हर युवा की सफलता की सबसे मजबूत नींव है।"

24/06/2026

मेरे जन्मदिन के अवसर पर स्नेह, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देने वाले सभी मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिवारजनों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏

आप सभी का प्रेम और विश्वास मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

साथ ही, मुझे यह साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि युवाओं को सही मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करने के उद्देश्य से एक मार्गदर्शन वेबसाइट का शुभारंभ शीघ्र ही किया जा रहा है। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण एवं छोटे शहरों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नई दिशा देने का एक प्रयास है।

आप सभी के सहयोग, सुझावों और शुभकामनाओं की अपेक्षा है।

✈️ गर्व का क्षण, प्रेरणा की नई उड़ान 🇮🇳चरखी दादरी की बेटियों इशिता सांगवान (गाँव छपार) एवं मीनाक्षी (गाँव भागवी) को NDA ...
14/06/2026

✈️ गर्व का क्षण, प्रेरणा की नई उड़ान 🇮🇳

चरखी दादरी की बेटियों इशिता सांगवान (गाँव छपार) एवं मीनाक्षी (गाँव भागवी) को NDA Entry के माध्यम से भारतीय वायुसेना की ऐतिहासिक पहली महिला फाइटर पायलट बैच का हिस्सा बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आप दोनों ने अपनी मेहनत, समर्पण और साहस से न केवल अपने परिवार और क्षेत्र का, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने का विश्वास देगी।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप दोनों भारतीय वायुसेना में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 🇮🇳

13/06/2026

एक समय था जब सिविल सेवा जैसी परीक्षाओं को केवल बड़े शहरों और सीमित वर्ग तक माना जाता था। आज तस्वीर तेजी से बदल रही है। हरियाणा के गाँवों, छोटे कस्बों और साधारण परिवारों के युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बना रहे हैं।

हालिया आंकड़े बताते हैं कि प्रति 1 करोड़ जनसंख्या पर IAS अधिकारियों की संख्या के मामले में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। यह उपलब्धि हमारे युवाओं की क्षमता, परिवारों के त्याग और शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।

लेकिन अभी भी अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सही दिशा, रणनीति और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से एल ऑनलाइन प्लेटफार्म की शुरुआत की जाएगी ताकि ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थियों तक अनुभवी सिविल सेवकों का मार्गदर्शन पहुँच सके और वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।

हमारा विश्वास है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या महंगे संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर गाँव का युवा भी देश की सर्वोच्च सेवाओं तक पहुँच सकता है।

"सही दिशा, मजबूत संकल्प और निरंतर प्रयास — यही सफलता की असली कुंजी है।"

हाल ही में हमारे परिवार के सबसे वरिष्ठ एवं आदरणीय सदस्य, दादा सांगू वंश के ज्येष्ठतम जीवित पुरोधा परम श्रद्धेय दादा तारा...
13/06/2026

हाल ही में हमारे परिवार के सबसे वरिष्ठ एवं आदरणीय सदस्य, दादा सांगू वंश के ज्येष्ठतम जीवित पुरोधा परम श्रद्धेय दादा ताराचंद सांगवान जी से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
उनका स्नेह, अनुभव, जीवन-मूल्य और आशीर्वचन हम सभी के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का अमूल्य स्रोत हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखी जीवन प्रदान करें।

परिवार की जड़ों से जुड़ना और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करना ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

Address

Charkhi Dadri
127306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikas Sangwan IRS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share