Dr Manoj Kumar Yadav

Dr Manoj Kumar Yadav Social Activist,Lawyer.

भीषण गर्मी को देखते हुए चौसा नगरपंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित स्टेशन रोड में अमित कुमार चौधरी के घर के सामने नए च...
21/05/2026

भीषण गर्मी को देखते हुए चौसा नगरपंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित स्टेशन रोड में अमित कुमार चौधरी के घर के सामने नए चापाकल का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ पूर्व जिला पार्षद एवं अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शमसुद्दीन मियां उर्फ भुवर शाह, विकास शर्मा, अमित कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत शत...
21/05/2026

आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन। 💐🙏

आपका सपना था 21वीं सदी का सशक्त भारत। कंप्यूटर क्रांति से लेकर महिलाओं को 33% आरक्षण तक, आपके फैसलों ने देश की दिशा बदली है।

पर्यावरण संरक्षण के महान योद्धा,“चिपको आंदोलन” के प्रणेता और हिमालय के सच्चे प्रहरीसुंदर लाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर ...
21/05/2026

पर्यावरण संरक्षण के महान योद्धा,

“चिपको आंदोलन” के प्रणेता और हिमालय के सच्चे प्रहरी
सुंदर लाल बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

उनका संघर्ष हमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का संदेश देता है।

आइए, उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

विनम्र श्रद्धांजलि।

सदर अस्पताल बक्सर पहुंचकर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका...
20/05/2026

सदर अस्पताल बक्सर पहुंचकर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान विचारक और “लाल-बाल-पाल” त्रयी के प्रमुख स्तंभ विपिन चंद्र पाल...
20/05/2026

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर राष्ट्रवादी नेता, महान विचारक और “लाल-बाल-पाल” त्रयी के प्रमुख स्तंभ विपिन चंद्र पाल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

उन्होंने अपने ओजस्वी विचारों, लेखनी और राष्ट्रभक्ति से देशवासियों में स्वतंत्रता की अलख जगाई।

राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
शत्-शत् नमन।

बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव सह सचिव मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग एवं बिहार सरकार द्वारा मनोनीत बक्सर जिला ...
19/05/2026

बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव सह सचिव मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग एवं बिहार सरकार द्वारा मनोनीत बक्सर जिला के प्रभारी सचिव आदरणीय वरीय आईएएस अधिकारी श्री अजय यादव सर को बक्सर परिसदन में पौधा भेंट कर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ में बक्सर की जिला पदाधिकारी महोदया श्रीमती साहिला जी मौजूद रही।

इस दौरान उनसे आत्मीय मुलाकात एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। 🌱

चौसा नगरपंचायत अंतर्गत खिलाफतपुर निवासी भोला मुशहर की भवह एवं शिवकुमार मुशहर की पत्नी के निधन की दुःखद सूचना मिलने पर श्...
19/05/2026

चौसा नगरपंचायत अंतर्गत खिलाफतपुर निवासी भोला मुशहर की भवह एवं शिवकुमार मुशहर की पत्नी के निधन की दुःखद सूचना मिलने पर श्मशान घाट पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आप सभी को ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में साहस, संकल्प, स्वास्...
19/05/2026

आप सभी को ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं!

हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में साहस, संकल्प, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।
आज का यह पावन दिवस समस्त भक्तों के लिए ऊर्जा, आस्था और विजय का प्रतीक बने।

हनुमान जी की असीम भक्ति हमें सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

जय बजरंगबली!
संकटमोचन हनुमान जी की जय!

"जीतता वही है जिसमें शौर्य, धैर्य, साहस, सत्व और धर्म होता है।"भारतीय साहित्य एवं हिंदी भाषा के अमर साधक, प्रख्यात साहित...
19/05/2026

"जीतता वही है जिसमें शौर्य, धैर्य, साहस, सत्व और धर्म होता है।"

भारतीय साहित्य एवं हिंदी भाषा के अमर साधक, प्रख्यात साहित्यकार पद्म भूषण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।🙏🏻

हिंदी साहित्य, संस्कृति व भारतीय चिंतन को समृद्ध करने वाली द्विवेदी जी की यह बौद्धिक विरासत युगों-युगों तक हमारा पथ प्रशस्त करती रहेगी।

चौसा नगरपंचायत अंतर्गत नरबतपुर में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार श्री प्रमोद राम जी के घर आयोजित तिलक समारोह में शामिल हो...
18/05/2026

चौसा नगरपंचायत अंतर्गत नरबतपुर में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार श्री प्रमोद राम जी के घर आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर परिवारजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
ईश्वर से वर-वधू के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करता हूँ।

Address

Chausa

Telephone

9199455780

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Manoj Kumar Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dr Manoj Kumar Yadav:

Share