सम्राट आकाश चौहान - अक्कू राजा

  • Home
  • India
  • Chhatarpur
  • सम्राट आकाश चौहान - अक्कू राजा

सम्राट आकाश चौहान - अक्कू राजा jai shri ram

21/04/2026

#खबरदार_अस्पताल_है_या_श्मशान
मोहन यादव जी विज्ञापन बंद कीजिये और ज़मीनी हकीकत देखिये सागर का ICU अब 'सांपघर' बन चुका है

​सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के ICU में जहरीला सांप मिलना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि " हमेशा कोबरा ही सिस्टम की नाकामी है, जिस जगह को 'स्टेरलाइज्ड' और 'हाइजीनिक' होना चाहिए था,
वहां यमराज का दूत रेंग रहा है। यह मध्य प्रदेश की 20 साल की भाजपा सरकार के "विकास" के चेहरे पर लगा एक जोरदार तमाचा है।
​कहाँ गया बजट? अस्पतालों के रखरखाव और साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जाते हैं अगर ICU सुरक्षित नहीं है, तो क्या मुख्यमंत्री खुद वहां अपना इलाज कराएंगे?

​मध्य प्रदेश के "बीमार" स्वास्थ्य सिस्टम का काला चेहरा आज फिर से उजागर हुआ है
​यह सांप सिर्फ सागर में नहीं निकला, बल्कि यह पूरे सिस्टम की सड़न का हिस्सा है।
​जिंदा मरीज को चूहों का निवाला (ग्वालियर/इंदौर):
​स्ट्रेचर नहीं मिला, कंधे पर लाश
गर्भवती महिलाओं को खाट पर लादकर ले जाने को मजबूर हैं।
जननी एक्सप्रेस और एंबुलेंस सिर्फ विज्ञापनों में दौड़ रही हैं
​अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन
​हमीदिया की वो चीखे
​मध्य प्रदेश की जनता अब "सब ठीक है" के नारों से थक चुकी है। आने वाले समय में आपका जोरदार अभिनंदन करेगी
बाकी आप सभी अपने परिजनों का इलाज कराने जाए तो स्वच्छता व सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाए सरकार व सिस्टम के भरोसे न रहे
धन्यवाद ।















Address

Sagar Road Chauka, Chhatarpur (M. P. ) PIN
Chhatarpur
471301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सम्राट आकाश चौहान - अक्कू राजा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share