20/07/2026
चित्रकूट - मऊ की प्रतिभावान बेटी दक्षिता केशरवानी जी ने NEET-UG 2026 में सफलता का परचय लहराते हुए 639 अंक और ऑल इंडिया रैंक 2382 प्राप्त की है।
आपकी आरंभिक शिक्षा मऊ और आगे की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, मानिकपुर से हुई | दक्षिता जी के जीवन का लक्ष्य है कि वो डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है |
आपकी यह सफलता चित्रकूट के बच्चों को प्रेरित करने वाली है | बहुत से बच्चे आपकी सफलता से प्रेरणा लेकर ऐसा ही इतिहास रचेंगे एवं चित्रकूट का नाम ऐसे ही आलोकित करेंगे | प्रत्येक चित्रकूटवासी को आप पर एवं आपकी मानवीय संवेदनाओं पर गर्व है |
आपकी इस अभूतपूर्व सफलता पर आपको व आपके परिवारजनों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।