SDPO Office Dalhousie

SDPO Office Dalhousie Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SDPO Office Dalhousie, Police station, Near Bus Stand Dalhousie, Dalhousie (Saluni).

*पर्यटकों एवं आगंतुकों हेतु दिशा-निर्देश*वर्तमान मौसम परिस्थितियों एवं हाल ही में हुई बर्फबारी के दृष्टिगत यह देखा गया ह...
24/01/2026

*पर्यटकों एवं आगंतुकों हेतु दिशा-निर्देश*
वर्तमान मौसम परिस्थितियों एवं हाल ही में हुई बर्फबारी के दृष्टिगत यह देखा गया है कि डलहौजी एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर बर्फ जम जाने के कारण फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे विशेषकर रात्रि समय वाहन संचालन में गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

अतः सभी पर्यटकों एवं आगंतुकों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं:
1. रात्रि समय वाहन चलाने से यथासंभव बचें, विशेषकर पहाड़ी एवं संपर्क मार्गों पर।
2. केवल दिन के समय यात्रा करना सुनिश्चित करें।
3. वाहन को धीमी गति से चलाएं एवं सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
4. संकरी सड़कों, मोड़ों एवं फिसलन वाले स्थानों पर वाहन पार्क न करें।
5. किसी भी आपात स्थिति में निकटतम पुलिस चौकी / थाना से संपर्क करें।

उपरोक्त निर्देशों की अवहेलना से जीवन एवं संपत्ति को खतरा हो सकता है,
यह परामर्श जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया जाता है, आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता |

🚨 डलहौजी पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨PIT ND&PS एक्ट में वांछित आरोपी अविनाश उर्फ ‘परमाणू’ गिरफ्तारडलहौजी पुलिस को नशे के खिला...
08/12/2025

🚨 डलहौजी पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨
PIT ND&PS एक्ट में वांछित आरोपी अविनाश उर्फ ‘परमाणू’ गिरफ्तार

डलहौजी पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। PIT ND&PS एक्ट 1988 के तहत वांछित चल रहे आरोपी अविनाश कुमार उर्फ परमाणू को पुलिस चौकी बनीखेत की टीम ने 07 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को जीरो प्वाइंट गोली क्षेत्र से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना देहरा पुलिस जिला देहरा से 06 दिसंबर 2025 को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि
👉 अविनाश कुमार उर्फ परमाणू
पुत्र: स्व. सुनील कुमार
निवासी: गांव सौटदयाल, डाकघर नेहरनपुखर
तहसील देहरा, जिला कांगड़ा
PIT ND&PS एक्ट में वांछित है और उसकी तलाश जारी है।

🔹 सूचना मिलते ही डीएसपी डलहौजी Mayank Sharma के निर्देश पर बनीखेत पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में सघन दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा।
🔹 गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना देहरा के हवाले कर दिया गया है।

✅ यह गिरफ्तारी नशे के सौदागरों के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती देती है।
✅ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।




Address

Near Bus Stand Dalhousie
Dalhousie (Saluni)
176304

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDPO Office Dalhousie posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your organization to be the top-listed Government Service in Dalhousie (Saluni)?

Share

Category