06/08/2026
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर विशाल कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ लवाण मंडल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।
इस अवसर पर गोपाल जी मंदिर एवं विश्वकर्मा मंदिर में पूज्य कलश को रखा गया , जहाँ क्षेत्र की आम जनता ने श्रद्धाभाव के साथ कलश का भव्य स्वागत एवं दर्शन किए।
कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं दौसा लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जी रेला, इस कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री हरकेश जी मठलाना, विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष वेद जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजू लता जाटव जी, लवाण मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू सैनी जी, लवाण चेयरमैन सीताराम जी सहित सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम श्रद्धा, समरसता और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक संदेश देने वाला रहा।
Bhajanlal Sharma Nihal Chand Laxmi Rela Manish Vaidh