Akashvani News Uttarakhand

Akashvani News Uttarakhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akashvani News Uttarakhand, Government Organization, Dehra Dun.

"विश्वसनीय समाचार, उत्तराखंड की आवाज़"
देश-दुनिया से सटीक, संतुलित और निष्पक्ष समाचार
Official account of RNU Akashvani Dehradun
Hindi News at 0720, 1305 & 1830, Garhwali News- 1850 & Kumaoni News- 1930 hrs @ 100.5 FM (Live)

मुख्यमंत्री धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को वितरित किए नियुक्ति पत्रमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प...
03/09/2026

मुख्यमंत्री धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञान, ऊर्जा और नए विचारों के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसेवा में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन और गन्ना विकास विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़े हैं। सरकार मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के माध्यम से पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने बताया कि गन्ना सर्वेक्षण को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है तथा किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के लिए गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केंद्र शुरू किए गए हैं। उत्तराखण्ड के गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश की तुलना में 5 रुपये प्रति कुंतल अधिक गन्ना मूल्य दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों से ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और उत्तराखण्ड भी इस संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरीकरण से उत्पन्न चुनौतियों, बढ़ती आबादी और भविष्य में पानी की जरूरतों के प्रति शहरी स्थान...
03/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरीकरण से उत्पन्न चुनौतियों, बढ़ती आबादी और भविष्य में पानी की जरूरतों के प्रति शहरी स्थानीय निकायों को संवेदनशील बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों के लिए भी इसी तरह के चिंतन शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया।

02/09/2026

Weather update

🚨 केदारताल का होगा GLOF जोखिम सर्वेक्षणउत्तरकाशी: ग्लेशियल झील से संभावित बाढ़ (GLOF) के खतरे को देखते हुए उत्तरकाशी स्थ...
02/09/2026

🚨 केदारताल का होगा GLOF जोखिम सर्वेक्षण

उत्तरकाशी: ग्लेशियल झील से संभावित बाढ़ (GLOF) के खतरे को देखते हुए उत्तरकाशी स्थित केदारताल का वैज्ञानिक एवं स्थलीय सर्वेक्षण किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने इसके लिए 8 से 21 सितंबर के बीच सर्वेक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया है।

करीब 4,750 मीटर (15,584 फीट) की ऊंचाई पर स्थित केदारताल का सर्वेक्षण 15 से 21 सितंबर के बीच किया जाएगा। सर्वेक्षण दल गंगोत्री धाम से लगभग 15 किलोमीटर पैदल मार्ग तय कर झील तक पहुंचेगा।

सर्वेक्षण के दौरान झील की स्थिति, जलस्तर और संभावित GLOF जोखिम का वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा।

📢 अवकाश की सूचना |  मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा में कल 3 सितम्बर को...
02/09/2026

📢 अवकाश की सूचना |

मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा में कल 3 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
अवकाश के दौरान कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, समस्त राजकीय महाविद्यालय तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक...
02/09/2026

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

02/09/2026

टिहरी बांध प्रभावित प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली टिपरी-मदननेगी रोपवे सेवा बंद हो गई है। इससे बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि रोपवे संचालन के लिए नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस संबंध में शासन और सिडकुल को पत्र भेजा गया है तथा सेवा जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि सिडकुल की ओर से वर्ष 2012 से इस रोपवे का संचालन कराया जा रहा था। अवधि पूरी होने के बाद सोमवार शाम सिडकुल ने रोपवे सेवा बंद कर दी।

मौसम विभाग ने आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। वहीं, अन्य जिलों म...
02/09/2026

मौसम विभाग ने आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। वहीं, अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 7 सितंबर तक अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए आज चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बारिश और भूस्खलन के कारण 100 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और संवेदनशील स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

02/09/2026

केंद्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून के हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय में 37वीं क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से चयनित आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यह प्रतियोगिता एक सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि युवा संसद प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को संसद और विधानसभा की कार्यप्रणाली को समझने और सीखने का अवसर मिलता है।
युवा संसद प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली की समझ, नेतृत्व क्षमता, तर्क-वितर्क और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना है।

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से देहरादून स्थित लोक भवन में भारत के तीन उच्चायुक्तों ने मुलाकात की। जिसमें जाम्बिया, लिथु...
02/09/2026

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से देहरादून स्थित लोक भवन में भारत के तीन उच्चायुक्तों ने मुलाकात की। जिसमें जाम्बिया, लिथुआनिया और जमैका में भारत के उच्चायुक्त शामिल रहे। इस दौरान राज्यपाल ने उच्चायुक्तों से उत्तराखंड के होमस्टे, योग, आयुर्वेद, मिलेट्स और स्थानीय उत्पादों को अपने-अपने देशों में बढ़ावा देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि इससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। साथ ही युवाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
राज्यपाल ने उत्तराखंड की छात्राओं के लिए संबंधित देशों में स्टडी टूर और एक्सपोजर विजिट आयोजित करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे बालिकाओं को वहां की शिक्षा, संस्कृति और तकनीक को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही दोनों देशों के बीच युवा और शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

Address

Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akashvani News Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Akashvani News Uttarakhand:

Shortcuts

Share