IRB 2 dehradun

Call Website Contact the organization

IRB 2 dehradun सुरक्षा, सहायता एवं सजगता के लिए प्रतिबद्ध...

05/09/2026




🦚🪈 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आईआरबी द्वितीय, देहरादून में भव्य पूजन एवं झांकी प्रदर्शन कार्यक्रम 🪈🦚🌸 “नंद के ...
05/09/2026

🦚🪈 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आईआरबी द्वितीय, देहरादून में भव्य पूजन एवं झांकी प्रदर्शन कार्यक्रम 🪈🦚
🌸 “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…” 🌸

🙏 डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून के मार्गदर्शन में दिनांक 04-09-2026 को वाहिनी मुख्यालय परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
🪔 सेनानायक महोदया द्वारा विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे परिसर में भक्ति, उल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। 🙏✨
🎉 सेनानायक महोदया द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उपस्थित सभी को प्रसाद वितरित किया गया। 🍫🙏
🎭 भव्य झांकियों का प्रदर्शन 🎭
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में वाहिनी मुख्यालय शाखा एवं सभी दलों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित मनमोहक एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। 🦚🪈🌺
🏆 सर्वश्रेष्ठ झांकी प्रस्तुत करने वाले दल को सेनानायक महोदया द्वारा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। इस दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 👏🏆
👨‍👩‍👧‍👦 इस अवसर पर श्रीमती रेनू लोहानी, उप सेनानायक, श्री सिद्धार्थ कुकरेती, शिविरपाल, श्री सोहन लाल जोशी, दलनायक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
🌺 समस्त वाहिनी परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌺
🦚 जय श्रीकृष्ण! 🪈🙏

04/09/2026



🛡️ व्यवस्थापन पर तैनात जवानों को कराया जा रहा सी-कोर्स प्रशिक्षण एवं शस्त्र प्रशिक्षण 🛡️👮‍♂️ डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS)...
03/09/2026

🛡️ व्यवस्थापन पर तैनात जवानों को कराया जा रहा सी-कोर्स प्रशिक्षण एवं शस्त्र प्रशिक्षण 🛡️

👮‍♂️ डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून के निर्देशानुसार व्यवस्थापन ड्यूटी पर तैनात दलों के कर्मचारियों को नियमित रूप से सी-कोर्स प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 📚
प्रशिक्षण के अंतर्गत जवानों से शस्त्रों को खोलने-जोड़ने, साफ-सफाई एवं रख-रखाव का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। 🧹✨
🎯 पाठ्यक्रम के अंतर्गत दलनायकों द्वारा जवानों को शस्त्रों की सुरक्षित एवं उचित हैंडलिंग, शस्त्रों की बेसिक जानकारी तथा उनके विभिन्न हिस्से-पुर्जों की जानकारी प्रदान की जा रही है।
⏱️ साथ ही जवानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कम से कम समय में शस्त्र खोलने एवं जोड़ने का निरंतर अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे उनकी दक्षता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि हो। 💪
⚡ प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को शस्त्र संचालन में दक्ष, सजग एवं अनुशासित बनाए रखना तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सदैव तैयार रखना है।

💐 श्री चक्रधर अन्थवाल, उप सेनानायक की सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई समारोह 💐📅 दिनांक 31-08-2026 को वाहिनी मुख्यालय, आई0...
31/08/2026

💐 श्री चक्रधर अन्थवाल, उप सेनानायक की सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई समारोह 💐

📅 दिनांक 31-08-2026 को वाहिनी मुख्यालय, आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून में डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून द्वारा श्री चक्रधर अन्थवाल, उप सेनानायक की सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
🌸 समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री चक्रधर अन्थवाल के साथ बिताए समय एवं अनुभवों को साझा करते हुए उनके कार्य एवं व्यक्तित्व की सराहना की गई। श्री अन्थवाल द्वारा पुलिस विभाग में अपने दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं अविस्मरणीय स्मृतियों को साझा किया गया। उन्होंने सेवाकाल के दौरान प्राप्त सहयोग, मार्गदर्शन एवं स्नेह के लिए विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
👨‍👩‍👧‍👦 इस अवसर पर उनके परिवारजनों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान कर्तव्य निर्वहन एवं पारिवारिक जीवन के मध्य सामंजस्य बनाए रखने से जुड़े अनुभवों को साझा किया तथा श्री अन्थवाल के सेवाकाल को गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी बताया।
💐 सेनानायक महोदया द्वारा श्री चक्रधर अन्थवाल की विदाई को भावुक एवं अविस्मरणीय पल बताते हुए उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना की गई। उन्होंने भविष्य में प्रशिक्षण/मार्गदर्शन हेतु उन्हें फैकल्टी के रूप में पुनः आमंत्रित किए जाने की बात कही।
🌺समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री चक्रधर अन्थवाल को उनके दीर्घ, समर्पित एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सेवानिवृत्त जीवन के स्वस्थ, सुखद, शांतिपूर्ण एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
👨‍👩‍👧‍👦 इस अवसर पर श्रीमती रेनू लोहानी, उप सेनानायक; श्री जोधराम जोशी, उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी; श्री सिद्धार्थ कुकरेती, शिविरपाल सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



📢👮‍♂️ मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन 👮‍♀️📢📅 आज दिनांक 24-08-2026 को डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक आई0आर0बी0 द्विती...
24/08/2026

📢👮‍♂️ मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन 👮‍♀️📢

📅 आज दिनांक 24-08-2026 को डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून की अध्यक्षता में मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
💻 सम्मेलन में जनपद उत्तरकाशी में व्यवस्थापित ‘सी’ दल के दलनायक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े, जबकि अन्य सभी दलनायक एवं प्रत्येक दल से 02-02 कर्मचारी सम्मेलन में उपस्थित रहे। सभी दलनायकों द्वारा अपने-अपने दल की कार्यकुशलता एवं गतिविधियों के संबंध में सेनानायक महोदया को अवगत कराया गया। 📋
👂 सम्मेलन के दौरान सेनानायक महोदया द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ✅
🌧️ महोदया द्वारा गंगोत्री एवं यमुनोत्री में व्यवस्थापित ‘सी’ दल की वर्षा के दृष्टिगत आवासीय व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🏠
👮‍♂️ महोदया द्वारा व्यवस्थापन ड्यूटी पर तैनात सभी दलनायकों एवं जवानों को ड्यूटी के दौरान अनुशासित व्यवहार एवं साफ-सुथरी वर्दी धारण करने हेतु निर्देशित किया गया। 👔✨
💧 साथ ही व्यवस्थापन पर जवानों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सभी जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए गए। 🩺💪
📱 सोशल मीडिया से संबंधित प्रावधानों के संबंध में जवानों को आवश्यक जानकारी प्रदान करने तथा सोशल मीडिया के उपयोग में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु दलनायकों को निर्देशित किया गया। 📲⚠️
🛡️💻 सभी जवानों को साइबर क्राइम एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के संबंध में सतर्क एवं जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल अथवा संदेश पर बिना सत्यापन के कार्रवाई न करने हेतु निर्देशित किया गया। 🚫🔐
📝 सभी कर्मचारियों को अपना वार्षिक मंतव्य समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। ⏰✅
🌫️ शिविर पाल को व्यवस्थापन पर आवश्यकता के अनुसार फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। 🦟🚫
सेनानायक महोदया द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।
👮‍♂️सम्मेलन में श्री चक्रधर अन्थवाल (उपसेनानायक), श्री सिद्धार्थ कुकरेती (शिविरपाल) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


🏆 सेनानायक महोदया के मार्गदर्शन में आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 🏆डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ...
21/08/2026

🏆 सेनानायक महोदया के मार्गदर्शन में आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 🏆

डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन से वाहिनी के खिलाड़ियों द्वारा 24वी प्रादेशिक अन्तर जनपद/वाहिनी पुलिस कुश्ती/आर्म रेसलिंग/बॉक्सिंग क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित कीं। 👏🏅
📅 दिनांक 17-08-2026 से 19-08-2026 तक पुलिस लाईन रूद्रपुर, ऊधमसिंह नगर में आयोजित इस प्रतियोगिता में पीसी श्री अंकित पटवाल के नेतृत्व में वाहिनी के खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
🏅 वाहिनी के खिलाड़ियों की उल्लेखनीय उपलब्धियां—
💪 आर्म रेसलिंग— प्रथम स्थान
🥇 आरक्षी मुकेश रावत — 100 किग्रा — प्रथम
🥇 आरक्षी सुनील कुमार — 110 किग्रा — प्रथम
🥈 आरक्षी मोहसीन अली — 70 किग्रा — द्वितीय
🥈 आरक्षी आकाश धीमान — 110 किग्रा — द्वितीय
🥉 आरक्षी अजय नेगी — 55 किग्रा — तृतीय
🥉 आरक्षी प्रदीप आर्य — 65 किग्रा — तृतीय
🏋️ बॉडी बिल्डिंग—द्वितीय स्थान
🥇 आरक्षी संदीप आर्य — 70 किग्रा — प्रथम
🥇 आरक्षी सुनील कुमार — 100 किग्रा — प्रथम
🥈 मु0 आरक्षी धनकुमार — 85 किग्रा — द्वितीय
🥊 बॉक्सिंग—द्वितीय स्थान
🥈 मु0 आरक्षी जितेन्द्र गुप्ता — 90 किग्रा — द्वितीय
🥉 आरक्षी सुहैल खान — 70 किग्रा — तृतीय
🤼 कुश्ती फ्री स्टाइल—द्वितीय स्थान
🥇 आरक्षी प्रदीप आर्य — 65 किग्रा — प्रथम
🥇 आरक्षी हिमांशु शर्मा — 125 किग्रा — प्रथम
🥈 आरक्षी सचिन रावत — 92 किग्रा — द्वितीय
🥉 आरक्षी अजय नेगी — 57 किग्रा — तृतीय
🥉 मु0 आरक्षी जितेन्द्र गुप्ता — 97 किग्रा — तृतीय
🤼‍♂️ कुश्ती ग्रीको रोमन—द्वितीय स्थान
🥇 आरक्षी आकाश धीमान — 130 किग्रा — प्रथम
🥈 आरक्षी सुहैल खान — 77 किग्रा — द्वितीय
🥉 मु0 आरक्षी धनकुमार — 82 किग्रा — तृतीय
🎽 सेनानायक महोदया द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

टीम के उत्क्रष्ट प्रदर्शन पर डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार स्वरूप ट्रैक सूट प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
🌟 सेनानायक महोदया ने खिलाड़ियों को भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वाहिनी एवं उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री चक्रधर अन्थवाल, उपसेनानायक, श्री सिद्धार्थ कुकरेती, शिविरपाल, श्री सोहन लाल जोशी, दलनायक , श्री रामपाल सूबेदार सैन्य सहायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय परेड में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई 🏆आज दिनांक 20-08-2026 को डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आ...
20/08/2026

राज्य स्तरीय परेड में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई 🏆

आज दिनांक 20-08-2026 को डॉ. विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक, आई०आर०बी० द्वितीय, देहरादून द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में आयोजित राज्य स्तरीय परेड में वाहिनी के प्लाटून द्वारा प्रतिभाग कर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सभी पुलिस कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। 💐👏
यह उपलब्धि वाहिनी के जवानों की अनुशासन, समर्पण, मेहनत एवं उत्कृष्ट परेड कौशल का परिचायक है। 🎉🏅

🏢 आर0टी0सी0 भवन का भ्रमण 🔍👮‍♂️📅 आज दिनांक 19-08-2026 को श्री अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड...
19/08/2026

🏢 आर0टी0सी0 भवन का भ्रमण 🔍👮‍♂️
📅 आज दिनांक 19-08-2026 को श्री अनंत शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड द्वारा आई0आर0बी0 द्वितीय, देहरादून स्थित आर0टी0सी0 भवन का भ्रमण किया गया। 🔍
🎯 प्रशिक्षण हेतु आने वाले आगामी बैच के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा आर0टी0सी0 भवन के हॉल 🏫, भोजनालय 🍽️ एवं कमरों 🛏️ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। 📋
इस अवसर पर डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे (IPS), सेनानायक महोदया द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 🌿
👮‍♀️ इस अवसर पर श्री चक्रधर अन्थवाल, उपसेनानायक, श्री सिद्धार्थ कुकरेती, शिविरपाल, श्री सोहन लाल जोशी, दलनायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 🤝

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IRB 2 dehradun posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IRB 2 dehradun:

Shortcuts

Share