BJP Mahila Morcha Uttarakhand

BJP Mahila Morcha Uttarakhand Official page of Bhartiya Janta Party (Mahila Morcha) Uttarakhand. World's largest Political Party.

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख...
03/09/2026

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें। आपके कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण एवं संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त हों।

आपका नेतृत्व, समर्पण और सेवा भाव निरंतर समाज को प्रेरित करता रहे।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री एवं Bharatiya Janata Party (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ...
02/09/2026

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री एवं Bharatiya Janata Party (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री Tirath Singh Rawat जी के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के साथ राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री Mahendra Bhatt जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रुचि भट्ट जी, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी एवं श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज जी सहित वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, राज्य मंत्रीगण, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव जी एवं अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा जी को भारतीय रक्षा सेवाओं में पहली महिला गैर-चिकित्सा अधिकारी के रूप में टू-स्टार रैंक प्राप...
02/09/2026

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा जी को भारतीय रक्षा सेवाओं में पहली महिला गैर-चिकित्सा अधिकारी के रूप में टू-स्टार रैंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। साथ ही, उन्हें Assistant Chief of the Air Staff (Education) का पदभार संभालने पर शुभकामनाएँ।

उनकी यह उपलब्धि देश की बेटियों के लिए प्रेरणा है और नेतृत्व, सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के उच्चतम स्तरों पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

नारी शक्ति—राष्ट्र शक्ति। 🇮🇳
जय हिंद!

धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड लैंगिक समानता की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। धामी सरकार ने कार्यस्थल पर वेतन के लैंगि...
02/09/2026

धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड लैंगिक समानता की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। धामी सरकार ने कार्यस्थल पर वेतन के लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

02/09/2026

मनुस्मृति पर सवाल उठाकर “Smash the Patriarchy” कहने और महिला अधिकारों की बात करने वाले राहुल गांधी की असल परीक्षा अब सामने है।

जब ग्रैंड मुफ्ती अबू बकर अहमद महिलाओं को तिजोरी के सोने की तरह घर में बंद रखने की वकालत करते हैं और अब्दुल हाकिम अंसारी जैसे मौलाना महिलाओं को बोझ बताकर उनके बाहर काम करने पर सवाल उठाते हैं, तब राजनीति का दोहरा रवैया साफ दिखता है।

“Smash the Patriarchy” का नारा किसी एक धर्म या राजनीतिक मंच तक सीमित नहीं होना चाहिए।

राहुल गांधी और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी, जो महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं, उन्हें इन रूढ़िवादी बयानों पर भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

उनकी सहयोगी पार्टी मुस्लिम लीग को भी तय करना होगा कि वह महिलाओं की आजादी के साथ है या इस संकीर्ण सोच के।

देखिए, विस्तृत रिपोर्ट…

02/09/2026

पर्वत सी दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट साहस के साथ उत्तराखंड की महिलाओं ने राज्य आंदोलन में अभूतपूर्व योगदान दिया, जिसके कारण ही पृथक राज्य का लक्ष्य प्राप्त हुआ। धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों तथा उनके परिवारों की भूमिका के प्रति कृतज्ञ है।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी ने संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की भाजपा महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रम “आंगन का उत्सव” क...
02/09/2026

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी ने संगठनात्मक जिला ऋषिकेश की भाजपा महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रम “आंगन का उत्सव” की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती ममता नयाल जी ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल जी और जिला प्रभारी नेहा शर्मा जी ने भी कार्यक्रम की उचित तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. बबीता रावत जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीमती निर्मला उनियाल जी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री बहनें उपस्थित रहीं।

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि...
02/09/2026

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

01/09/2026

मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है।

इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखिए...

01/09/2026

उत्तराखंड निर्माण आंदोलन के अमर शहीदों और आंदोलनकारियों के सम्मान में धामी सरकार ने पेंशन वृद्धि, क्षैतिज आरक्षण और मुफ्त यात्रा जैसी सौगातें देकर उनके अमूल्य योगदान का सच्चा मान बढ़ाया है।

Address

Balbir Road
Dehra Dun
248001

Telephone

+911352669578

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP Mahila Morcha Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share