Dehra Police

Dehra Police Law Enforcement Agency
Police District Dehra
Himachal Pradesh Police
Dial 112 in case of Emergency. Do Not Report Crime Here.
(1)

⚠️ महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना | पुलिस जिला देहरा ⚠️पण्डोह डैम (BBMB) से लगभग 10,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी ब्यास नदी में छो...
07/08/2026

⚠️ महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना | पुलिस जिला देहरा ⚠️

पण्डोह डैम (BBMB) से लगभग 10,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी ब्यास नदी में छोड़े जाने के कारण नदी का कुल जल प्रवाह लगभग 40,000 क्यूसेक तक पहुंच सकता है। पानी की आवक बढ़ने पर जलस्तर और अधिक बढ़ने की संभावना है।

🚫 ब्यास नदी के किनारों के पास न जाएं।
🏞️ स्थानीय नागरिक, पर्यटक एवं श्रमिक सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
🏨 होटल, होमस्टे, कैंप संचालक एवं टैक्सी चालक कृपया पर्यटकों को सतर्क करें।
📢 हूटर/सायरन की सूचना मिलते ही तुरंत सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थान पर जाएं।

🙏 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

🚨 आपातकालीन सहायता: 112 (ERSS)
📞 DDMA कांगड़ा: 1077 (टोल फ्री)

🚔 पुलिस जिला देहरा की त्वरित कार्रवाई, एक और सफलता!24 घंटे के भीतर गुमशुदा नाबालिग लड़की सकुशल बरामद।पुलिस थाना डाडासीबा...
06/08/2026

🚔 पुलिस जिला देहरा की त्वरित कार्रवाई, एक और सफलता!

24 घंटे के भीतर गुमशुदा नाबालिग लड़की सकुशल बरामद।

पुलिस थाना डाडासीबा की टीम ने त्वरित कार्रवाई, तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों से गुमशुदा नाबालिग लड़की को हरियाणा के पानीपत बस स्टैंड से सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

👮‍♂️ हर शिकायत पर संवेदनशीलता, हर नागरिक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।



"सेवा • सुरक्षा • विश्वास"

📍युवा जागरूकता, सुरक्षित समाज एवं सशक्त भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल :पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक श्री सं...
06/08/2026

📍युवा जागरूकता, सुरक्षित समाज एवं सशक्त भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल :

पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक श्री संदीप धवल, IPS व SDPO ज्वालामुखी के साथ लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कथोग का दौरा कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की भूमिका, यातायात नियमों के पालन का महत्व, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं के प्रभावी उपयोग तथा करियर काउंसलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज का जागरूक युवा ही कल के सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला है।

05/08/2026

🚔 पुलिस जिला देहरा की बड़ी और प्रभावी कार्रवाई

FIR No. 36/2026 | थाना रक्कड़ | धारा 316(2), 61(2) भा.न्या.सं.

पुलिस जिला देहरा की SIT टीम द्वारा की गई त्वरित व तकनीकी जांच के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की गई है।

👮‍♂️ अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 02 आरोपी माननीय उच्च न्यायालय, शिमला से अग्रिम जमानत पर हैं।

💰 बरामदगी में शामिल:
🔹 ₹90 लाख नकद
🔹 801 US Dollar
🔹 पासपोर्ट एवं महत्वपूर्ण जमीनी दस्तावेज
🔹 1 किलो 324 ग्राम सोना व अन्य आभूषण (अनुमानित मूल्य लगभग ₹2 करोड़)

सभी बरामद सामग्री को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

🔍 मामले में शेष नकदी व आभूषणों की बरामदगी, अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका तथा पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है।

🚔 पुलिस जिला देहरा – सतर्क, सक्रिय और प्रतिबद्ध

05/08/2026

🚨 महत्वपूर्ण यातायात सूचना : पुलिस जिला देहराभारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण प्रभावित गुम्मर–खुंडियां मार्ग एवं सपरी–सुरा...
04/08/2026

🚨 महत्वपूर्ण यातायात सूचना : पुलिस जिला देहरा

भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण प्रभावित गुम्मर–खुंडियां मार्ग एवं सपरी–सुराणी मार्ग अब सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्णतः खोल दिए गए हैं। 🚗🚌🚛

जनसामान्य से अपील है कि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाएं।

सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित परिवार : यही है हमारा संकल्प।

📞 किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर संपर्क करें।

🌧️⚠️ भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध ⚠️🌧️पुलिस जिला देहरा द्वारा आमजन से अपील है कि भारी बारिश के दौरा...
04/08/2026

🌧️⚠️ भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध ⚠️🌧️

पुलिस जिला देहरा द्वारा आमजन से अपील है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित रहें।

🚧 अवरुद्ध मार्ग:
1️⃣ गुम्मर–खुंडियां मार्ग, कालीधार के पास
2️⃣ सपरी–सुराणी मार्ग, नागनी के पास

👉 कृपया वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें और प्रशासन/पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

🚨 किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए 112 पर संपर्क करें।

पुलिस जिला देहरा: सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।

🚔 यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस जिला देहरा की सख्त कार्रवाईपुलिस अधीक्षक देहरा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहरा के ...
03/08/2026

🚔 यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस जिला देहरा की सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक देहरा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहरा के पर्यवेक्षण में पुलिस जिला देहरा के सभी पुलिस थानों द्वारा व्यापक नाकाबंदी एवं यातायात जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन, शराब के नशे में वाहन चलाने (Drunk & Drive) तथा अन्य सड़क सुरक्षा नियमों की कड़ाई से निगरानी की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई।

सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

🔐 सुरक्षित सोशल मीडिया, सुरक्षित आप!सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय अपनी Privacy Settings जरूर जांचें, अनजान लोगों की F...
03/08/2026

🔐 सुरक्षित सोशल मीडिया, सुरक्षित आप!

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय अपनी Privacy Settings जरूर जांचें, अनजान लोगों की Friend Requests से सावधान रहें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, लोकेशन या निजी तस्वीरें साझा करने से बचें।

🛡️ Strong Password + 2FA अपनाएं, Cyberbullying की तुरंत रिपोर्ट करें और संदिग्ध Links/Offers पर क्लिक करने से पहले सोचें।

🚨 सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • जागरूक रहें
📞 साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क करें।

Address

Dehra Gopipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dehra Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share