09/07/2024
आज देहरादून पुलिस मुख्यालय में प्रदेश के डीजीपी श्री अभिनव कुमार जी से उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक माननीय काशी सिंह ऐरी जी के नेतृत्व में मुलाकात की माननीय ऐरी जी के द्वारा डीजीपी साहब के सम्मुख प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर वार्ता की जिसमें टिहरी जनपद की प्रतापनगर विधानसभा की ग्राम सभा मंदार हाल निवासी ऋषिकेश ढालूवाला स्वर्गीय रणवीर सिंह रावत की मौत की उच्च स्तरीय जांच के लिए वार्ता की जिससे परिवार को न्याय मिल सके. दूसरा विगत दिनों यूकेडी के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुमित अरोड़ा जी की गाड़ी को जिस व्यक्ति ने जलाया था सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखने के बावजूद भी अभी तक उसकी अरेस्टिंग नहीं हो पाई इन दोनों मुद्दों पर डीजीपी साहब ने विश्वास दिलाया है कि शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे. इस अवसर पर यूकेडी के केंद्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट जी भी उपस्थित थे.