17/07/2026
किसानों की समृद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण पहल!
पर फ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (PARDI), सेलाकुई, देहरादून द्वारा वर्तमान में कृषकों के खेतों में तेजपात एवं तिमूर के कृषिकरण को बढ़ावा देने हेतु गुणवत्तायुक्त पौधों का वितरण किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत सुगंध पौधा केन्द्र (CAP) के प्रक्षेत्र कार्मिक किसानों को पौधरोपण, रखरखाव, वैज्ञानिक खेती एवं उत्पादन से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, ताकि किसान त्यौहार एवं औषधीय फसलों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
तेजपात एवं तिमूर जैसी उच्च मूल्य वाली फसलें न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का भी प्रभावी माध्यम हैं।
आइए, हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें और सुगंधित पौधों की वैज्ञानिक खेती के माध्यम से समृद्ध भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान (PARDI), सेलाकुई, देहरादून
कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड सरकार
📍 Selakui, Dehradun, Uttarakhand
🌐 www.capuk.in
📞 0135-2695305