YouTH For NatioN

YouTH For NatioN A group of energetic young volunteers filled with the feeling of selfless service to the society

YouTH for Nation is a registered organization under Indian Trust Act. It is a wide network connecting up to thousands of place in India. Youth groups/ volunteers active in different parts of the country are joining the community to work on a manged platform that is run by the Youth Of the Nation.
सक्षम युवाओं का बढ्ता हुआ समुच्चय यूथ फॉर नेशन (YFN)
के निम्नलिखित उद्देश्य है जिन्हे volunteers ध्या

न मे रखना आवश्यक है :-
* रचनाधर्मी (CREATIVE) युवाओं का संगठन करना
* युवाओं को संस्कारित करना
* युवाओं के व्यक्तित्व(PERSONALITY) को प्रभावशाली (EFFECTIVE) बनाना
* युवाओं मे नेतृत्व (LEADERSHIP) क्षमता का विकास करना
* युवाओं को रोज़गार सम्बन्धी दिशा देना
* सक्षम युवाओं को विविध सेवा कर्यों हेतु प्रेरित करना
* पदासीन स्वच्छ छवि वाले , इमानदार युवाओं को प्रोत्साहन एवं समर्थन प्रदान करना
* सामाजिक विषमताओं व कुरीतिओं को दूर करने का प्रयास करना
* लोक जागरण मे सहयोग करना
* पर्यावरण संरक्षण मे सहयोग करना
* सर्वत्र न्याय की स्थापना के लिए सहयोग एवं संघर्ष करना
* आपस मे प्रेम, सदभाव और सौहार्द का निर्माण करना
* राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता के वातावरण का निर्माण करना
इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक कोई भी कार्य हम कर सकते है | सावधानी यह है कि रचनात्मक एवं सकरात्मक कार्य ही करने है | किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन , आंदोलन, तोड़-फोड़ जैसी गतिविधियों मे YFN की भागीदारी नही होनी चाहिए | देशभक्ति हमरी पहली शर्त है|

19/07/2026

दिल्ली सरकार के वृक्षारोपण अभियान में यूथ फॉर नेशन का सहयोग.🌹

नमस्ते,यूथ फॉर नेशन द्वारा ग्राम मेंहदीपुर, सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित कार्यक्रम *”24 घंटे गाँव में”* मे सभी उपस्थित का...
18/04/2026

नमस्ते,
यूथ फॉर नेशन द्वारा ग्राम मेंहदीपुर, सोनीपत (हरियाणा) में आयोजित कार्यक्रम *”24 घंटे गाँव में”* मे सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने निर्धारित कार्यक्रम के विवरण अनुसार अपने दायित्व का निर्वहन किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की। इस कार्यक्रम के लिए गाँव के अनुरूप कई महत्वपूर्ण विषयों को तय किया गया था जिसमें ग्राम अध्ययन, छात्रों के साथ बैठक, गाँव के वृद्धजनों के साथ बैठक, गाँव में सेवारत लोगों के साथ बैठक, अवकाश प्राप्त लोगों के साथ बैठक, प्राकृतिक कृषि पर चर्चा, ग्राम गोष्ठी और भूमि माता पूजन आदि क्रियाकलाप सम्मिलित थे। उपस्थित ग्रामजनों ने कार्यक्रम के निर्धारित समयानुसार सत्रों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने जीवनकाल का अनुभव हमारे साथ साझा किया। विचारों के इस आदान-प्रदान में कई महत्वपूर्ण बातें हमारे समक्ष आयी।
संघ के ग्रामों की श्रेणी में यह गाँव प्रभात गाँव की श्रेणी में आता है, गाँव की स्थिति इतनी व्यवस्थित थी कि वहाँ उपस्थिति प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का ज्ञान था। ग्रामजनों के साथ बात करते हुए यह अनुभव हुआ कि शायद हम लोग कही अपने ही गाँव में तो नहीं आ गए है। विद्यालय, अस्पताल (मानव और पशु दोनों), खेल मैदान, देवालय, पंचायत भवन आदि सभी साफ और संचालित थे।
ग्राम गोष्ठी के दौरान सामूहिक गीत गायन और भूमि माता पूजन कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामजनों ने सहभागिता की साथ ही अपनी भूमि माता को सुपोषित करने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीयों, गुरुजनों, ग्रामजनों, कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामजनों द्वारा दोबारा किसी कार्यक्रम को करने के लिए यूथ फॉर नेशन की टीम से आग्रह भी किया गया जिसमें मुख्य रूप से युवाओं का मार्गदर्शन विषय शामिल है। इस कार्यक्रम को अन्य ग्रामों मे भी किया जाना चाहिए जिससे लोगों से विचारों का आदान-प्रदान करके एक जगह से दूसरे जगह पर साझा किया जा सके।
राष्ट्र सर्वोपरि

धन्यवाद

देश के युवाओं आगे आओसकारात्मक युद्ध करो...
25/03/2026

देश के युवाओं आगे आओ
सकारात्मक युद्ध करो...

यूथ फॉर नेशन द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व शिविर में आप सभी रचनाधर्मी युवाओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। कृपया अपनी उ...
12/01/2026

यूथ फॉर नेशन द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व शिविर में आप सभी रचनाधर्मी युवाओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। कृपया अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ।

09/12/2025

Our Youths are going
G 😀😀D

Address

Delhi
110022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when YouTH For NatioN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to YouTH For NatioN:

Shortcuts

Share