24/01/2026
**भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया Panelist Khemchand Sharma ने आज नौरंग हाउस दिल्ली में युवाओं एवं प्रोफेशनल्स के साथ गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।**
इस अवसर पर 100 से अधिक **चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेटरीज़ एवं अन्य प्रोफेशनल्स** ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान देश की अर्थव्यवस्था, सुशासन, पारदर्शिता तथा *विकसित भारत* के लक्ष्य पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
शर्मा ने **नरेंद्र मोदी जी** की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि तमाम **वैश्विक चुनौतियों, प्रतिकूल परिस्थितियों और नकारात्मक धारणाओं** के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर सुदृढ़ हो रही है। यह प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक, दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व का स्पष्ट प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि देश का प्रोफेशनल वर्ग आज प्रधानमंत्री मोदी के *विकसित भारत* के विज़न को न केवल समझ रहा है, बल्कि उसे ज़मीन पर उतारने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को भी तत्पर है। उपस्थित सीए, सीएस एवं अन्य प्रोफेशनल्स ने राष्ट्रनिर्माण, ईमानदार टैक्स संस्कृति और मजबूत आर्थिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन **गोपल केड़िया**, सीए अध्यक्ष, नौरंग हाउस द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रोफेशनल्स की भागीदारी से प्रधानमंत्री मोदी के विज़न को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकता है।