19/08/2026
गॉल टेस्ट में टीम इंडिया और श्रीलंका का आमना-सामना हुआ। इस मैच का नतीजा आखिरी दिन के दूसरे सेशन में जाकर निकला। भारतीय टीम ने श्रीलंका को 165 रनों से मात देते हुए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने 372 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम महज 206 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में मानव सुथार ने 6 विकेट चटकाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए। लंका की ओर से दूसरी पारी में सोनल दिनुशा ने 84 रनों की पारी खेली। गॉल टेस्ट के 5वें दिन लंका ने 6 विकेट खोए।