19/04/2025
दिल्ली कैंट विधानसभा स्थित झरेड़ा गाँव की गुज्जर डेयरी के निवासियों के साथ माननीय सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी से मुलाक़ात की। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें एक गंभीर समस्या से अवगत कराया – लगभग 17 साल पहले तत्कालीन विधायक श्री करण सिंह तंवर जी द्वारा डलवाई गई सीवरेज लाइन को हाल ही में हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
इस मुद्दे को हमने विस्तार से सांसद महोदया के समक्ष रखा। उन्होंने हमारी बात को पूरी गंभीरता से सुना और स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि सीवरेज लाइन को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं किया जाएगा। वह पहले की तरह सुचारू रूप से कार्य करती रहेगी और निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
हम माननीय सांसद बहन सुश्री बांसुरी स्वराज जी के सहयोग और संवेदनशीलता के लिए आभार प्रकट करते हैं। जनता की समस्याओं को हर स्तर पर मजबूती से उठाना और समाधान सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है।