Durga Shanker Mishra IAS

Durga Shanker Mishra IAS IAS (UP: 1984) | Fr. Secy MoHUA | Fr. Joint Secy Ministry of Home Affairs & Mines | IIT Kanpur

हर भारतीय को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🇮🇳आज जब हम राष्ट्र की स्वतंत्रता के 80वें गौरवपूर्ण व...
15/08/2026

हर भारतीय को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🇮🇳

आज जब हम राष्ट्र की स्वतंत्रता के 80वें गौरवपूर्ण वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तब यह पावन राष्ट्रीय पर्व हमें उन असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत का स्वाभिमान प्राप्त हुआ था।

हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि त्याग, शांति, समृद्धि और राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को और सुदृढ़ करेंगे तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

विगत बारह वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री जी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज भारत की आवाज विश्व मंच पर अधिक प्रभावशाली ढंग से सुनी जाती है और भारतीय संस्कृति, सामर्थ्य तथा नेतृत्व के प्रति दुनिया का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, स्वदेशी सामर्थ्य का विस्तार और विकास की तेज गति नए भारत की पहचान बन गयी है।

आइए, आज स्वतंत्रता के अमर बलिदानों को हम सभी नमन करें। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की अवधारणा से पूरे मन से जुड़ते हुए हम आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक अपने राष्ट्र के गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हुए विकसित भारत के संकल्प को समय से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हों।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

हर-हर महादेव!पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार का सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत मंगलकामनाएं!भगवान शिव और ...
03/08/2026

हर-हर महादेव!

पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार का सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत मंगलकामनाएं!

भगवान शिव और माता पार्वती की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। देवाधिदेव महादेव आपके जीवन से समस्त कष्ट, बाधाएं और नकारात्मकता दूर करें तथा आपको सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि, सफलता और दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करें। यह पावन सावन आपके जीवन में नई ऊर्जा, आत्मिक शांति, सकारात्मकता और खुशियों का संचार करे। भोलेनाथ की कृपा से आपका प्रत्येक शुभ संकल्प पूर्ण हो; परिवार में प्रेम, सौहार्द और आनंद बना रहे तथा आपके जीवन का प्रत्येक क्षण मंगलमय हो।

ओडिशा प्रान्त में स्थित पवित्र नगर जगन्नाथ पुरी में समुद्र तट पर पद्मश्री सुदर्शन पटनायक जी द्वारा आज सुबह बनाया गया सैंड आर्ट यहाँ शेयर कर रहा हूँ।

ॐ नमः शिवाय। हर-हर महादेव! 🕉️

देवाधिदेव महादेव की उपासना हेतु परम पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएँ!भगवान शिव की आराधना, भक्ति और तपस...
30/07/2026

देवाधिदेव महादेव की उपासना हेतु परम पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएँ!

भगवान शिव की आराधना, भक्ति और तपस्या को समर्पित पावन श्रावण मास सभी के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता और नवचेतना का संचार करे। देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती की असीम कृपा से सबके जीवन के समस्त विघ्न दूर हों, प्रत्येक दिन सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता से आलोकित हो।

सावन का यह पावन महीना हमें श्रद्धा, संयम, सेवा, करुणा और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। आइए, इस पवित्र अवसर पर भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए सत्य, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करें।

ॐ नमः शिवाय।
हर हर महादेव!

#सावन_माह #श्रावण_मास ादेव

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व प...
29/07/2026

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी गुरुजन व हर ऐसे व्यक्ति, जिससे हम जीवन जीने की कला, प्रेरणा या श्रेष्ठतर बनने का गुण सीखते रहते हैं, का सहृदय अभिनंदन!

यह पर्व उन सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिव्य अवसर है, जिनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से हमारा जीवन आलोकित होता है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, उद्देश्य और मूल्य प्रदान करते हैं।

आइए, इस शुभ अवसर पर अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आभार प्रकट करें तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। गुरु कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे और हमारा जीवन ज्ञान, यश एवं सफलता के प्रकाश से आलोकित हो!

#गुरु_पूर्णिमा #गुरुपूर्णिमा #भारतीय_परंपरा

अब सोटेफिन भारत एक पब्लिक लिस्टेड कंपनी बन गई हैं, जिससे उसकी जिम्मेदारी आम निवेशकों व सभी हितधारकों के प्रति बढ़ गई है।...
26/07/2026

अब सोटेफिन भारत एक पब्लिक लिस्टेड कंपनी बन गई हैं, जिससे उसकी जिम्मेदारी आम निवेशकों व सभी हितधारकों के प्रति बढ़ गई है। प्राइवेट से पब्लिक डोमेन की यात्रा किसी भी कंपनी में और ट्रांसपेरेंसी, एकाउंटेबिलिटी व जिम्मेदारी लाती है, जो नए भारत के निर्माण में सहायक है।

आज के इस माइलस्टोन को हासिल करने के लिए सोटेफिन भारत के प्रबंधतंत्र को बहुत-बहुत बधाई व भविष्य में नित नयी ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ!

BSEIndia

26/07/2026

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में प्रातः करीब 10.00 बजे सोटेफिन भारत लिमिटेड (SOTEFIN BHARAT LTD) का एक औपचारिक समारोह में BSE हॉल में घंटा बजा कर लिस्टिंग हुआ।

समारोह में कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री अरूप चौधरी, सभी निदेशक, प्रमुख कार्यकर्ता/ प्रबंधक, बीएसई में लिस्टिंग व एसएमई की प्रमुख राधा कीर्तिवासन जी, लिस्टिंग कराने में कंपनी को सहायता देने वाली सभी संस्थाओं के मुख्य कर्मी, बहुतेरे निवेशक आदि कंपनी के जीवन में इस महत्वपूर्ण पल के साक्षी बने।

कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई!🇮🇳कारगिल विजय दिवस मात्र एक सैन्य जीत का स्मरण नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के अदम्य साहस, ...
26/07/2026

कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई!🇮🇳

कारगिल विजय दिवस मात्र एक सैन्य जीत का स्मरण नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का पावन अवसर है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

दुर्गम पर्वतों की बर्फीली चोटियों पर भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्र की आन-बान और शान की रक्षा के लिए भारतीय सेना किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटती। आज हम उन सभी वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं, जिनकी अमर गाथाएं हर भारतीय के हृदय में सदैव जीवित रहेंगी। उनके परिवारों के त्याग और धैर्य को हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।

आइए, कारगिल विजय दिवस पर हम संकल्प लें कि अपने अदम्य साहसी अमर वीर जवानों के बलिदान, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना का सदैव सम्मान करेंगें तथा एक सशक्त, समर्थ, सुरक्षित और अखंड भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देंगे।

जय हिंद!🇮🇳
भारत माता की जय!🇮🇳

वरिष्ठ पत्रकार मनीषा नटराजन जी के साथ ‘Mint’ मीडिया प्लेटफार्म पर उनके लोकप्रिय पॉडकास्ट कार्यक्रम ‘Let Us Get Real’ में...
17/07/2026

वरिष्ठ पत्रकार मनीषा नटराजन जी के साथ ‘Mint’ मीडिया प्लेटफार्म पर उनके लोकप्रिय पॉडकास्ट कार्यक्रम ‘Let Us Get Real’ में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज़ी से हो रहे इन्फ़्रास्ट्रक्चर व सर्वोन्मुखी विकास एवं उससे भविष्य की संभावनाओं के संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव एवं भारत सरकार में सचिव, आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय कार्यकाल के अनुभवों और पूर्व/ वर्तमान की जानकारियों के आधार पर मैंने विस्तार से बात की है।

मनीषा जी ने पूरी तैयारी के साथ मुझसे लखनऊ के विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछा है। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद! मैंने उनके बारे में खुल कर उत्तर दिया है।

इस चर्चा में एल्डिको ग्रुप के सीईओ श्री वैभव सिंह जी से मनीषा जी ने लखनऊ के रियल एस्टेट के संबंध में प्रश्न पूछा है। उनके उत्तर भी इस पॉडकास्ट के साथ सुना जा सकता है।

Mint l Government of UP l Chief Minister Office Uttar Pradesh l Naredco - National Real Estate Development Council

इस पॉडकास्ट को यहाँ शेयर कर रहा हूँ:

Lucknow, the capital of Uttar Pradesh, is getting ambitious and it'...

13/07/2026

दिनांक 20 जून, 2026 को यशोभूमि, नयी दिल्ली में आयोजित ‘नरेडको-माही कन्वेंशन’ में ‘Global Pathways to Sustainable Social Development and Self Sufficient Cities’ विषय पर पैनल डिस्कशन में श्री दुर्गाशंकर मिश्र, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश

Naredco - National Real Estate Development Council

13/07/2026

दिनांक 20 जून, 2026 को यशोभूमि, नयी दिल्ली में आयोजित ‘नरेडको-माही कन्वेंशन’ में माही के गठन के बारे में श्री दुर्गाशंकर मिश्र, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश का संबोधन

Naredco - National Real Estate Development Council

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Durga Shanker Mishra IAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share