03/09/2026
देवरिया के लाल, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र बने अयोध्या राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक CEO!
अयोध्या राम मंदिर के प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक (फुल-टाइम) सीईओ नियुक्त किया गया है।
देवरिया जनपद के लिए गर्व का क्षण:
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा/भोपतुरा (भटपार रानी क्षेत्र) के मूल निवासी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र का इस पद पर चुना जाना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।
जिले की माटी में जन्मे किसी पूर्व सैन्य अधिकारी द्वारा देश के इस अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रशासनिक पद को संभालना स्थानीय लोगों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
चयन प्रक्रिया और खास बातें:
👉ट्रस्ट की बैठक में 5,585 आवेदनों में से कड़े चयन दौर और 16 लोगों के इंटरव्यू के बाद, चयन समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए 3 उम्मीदवारों में से उनका चयन किया गया।
👉उन्होंने दिसंबर 1986 में फाइटर पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना जॉइन की थी और लगभग चार दशक (39-40 साल) की शानदार सेवा के बाद अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हुए।
👉वे पश्चिमी वायु कमान (Western Air Command) के एयर Officer Commanding-in-Chief रहे हैं तथा चर्चित 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर वायुसेना की बड़ी कमान संभाली थी।
👉उनकी उत्कृष्ट सैन्य सेवाओं के लिए उन्हें सर्वोच्च युद्ध सेवा मेडल, AVSM और VSM से सम्मानित किया जा चुका है।
Ayodhya - Shri Ram Janmabhoomi ( राम जन्मभूमि )