03/05/2026
अगर आप अपने देश में हैं और धार्मिक यात्रा या परिवार के साथ टूर पर हैँ तो ये बातें एक पर्ची पर लिखके अपने हाथ पर चिपकाकर निकलिये.
किसी क्रूज़ पर मत जाइए..
राफ्टिंग मत करिए,
पैरग्लाइडिंग को तो पहली फुरसत मे मना करिये ..
ऊंचे झूलों पर मत जाइए,
कोई एडवेंचर स्पोर्ट मत करिए क्योंकि यहां किसी की कोई जवाबदेही नहीं है.
हर कोई बस पैसा बनाने मे लगा है..ग्राहक की जान से खिलवाड़ करने मे लगा है. चंद रुपयों के लिए नागरिक सुरक्षा के साथ मजाक हो सकता है... किसी का भी परिवार अनाथ हो सकता है... या पूरा परिवार ही काल कलवित हो सकता है. यही हमारे देश का भयानक सच है.... जो जल्दी से हम सबको एक्सेप्ट कर लेनी चाहिए.
नियम कायदे कही नहीं माने जाते
आम आदमी के जान की कीमत जीरो है.