09/04/2026
दिनांक 09.04.2026 को महाप्रबंधक, ब्लॉक II क्षेत्र, श्री कुमार रंजीव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रबंधक भू-संपदा सह नोडल पदाधिकारी, जेएमपी, ब्लॉक II क्षेत्र, श्रीमति सोनम सिन्हा, श्री इंद्र लाल यादव, सहायक प्रबंधक, (खनन ), श्री रमेश रवानी(RI ), श्री जितेंद्र कुमार(ARI ) के द्वारा, श्री मुकेश कुमार (प्रबंधक सिविल, JRDA) ,श्री रवीश रावत (सहायक प्रबंधक सिविल) एवं श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में बेलगड़िया टाउनशिप का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान वहाँ पुनर्वासित परिवारों से सीधे सम्बंध स्थापित कर उनके अनुभवों, आवश्यकताओं tatha वर्तमान जीवन स्थितियों की जानकारी प्राप्त की गयी। जिससे पुनर्वास की स्थिति की वास्तविकता का आकलन करने में सहायता मिली ।
निरीक्षण के दौरान दल द्वारा जेआरडीए साइट्स से स्थानांतरित LTH एवं Non-LTH परिवारों/प्रभावितों के लिए उपलब्ध आवास, सड़क, पानी, बिजली, स्किल डेवलपमेंट विंग्स, ओवरहेड टैंक, पानी टंकी, स्ट्रीट लाइट एवं कौशल विकास से सम्बंधित सुविधाओं का अवलोकन किया गया।
इसी क्रम में सोनी वर्मा एवं अन्य दीदियों द्वारा संचालित मशरूम उत्पादन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों का भी निरीक्षण किया गया। इस क्रम में दीदियों से संवाद स्थापित कर उनके कार्यों की सराहना की गई तथा उनके द्वारा निर्मित
उत्पादों को घरेलू उपयोग हेतु क्रय किए गए।
यह निरीक्षण समग्र रूप से अत्यंत उपयोगी रहा, जिससे पुनर्वासित क्षेत्र में चल रही योजनाओं एवं निवासियों के जीवन में आए परिवर्तनों की बेहतर समझ प्राप्त हुई। प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर संबंधित अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों के JMP साइट पर निवासरत परिवारों को प्रेरित करने तथा उनके शीघ्र पुनर्वास हेतु आवश्यक पहल सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।