05/11/2024
*शिवराज जी इसीलिए सबके दिल में हैं...*
इन दिनों केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के प्रभारी हैं और पार्टी को जिताने के लिए न दिन देख रहे और न ही रात।
पैर में चोट है, और दूसरा नेता होता तो आराम के नाम पर पलंग पकड़ लेता। पर शिवराज अलग ही मिट्टी के बने हैं। भागदौड़ कर रहे हैं, लगातार सभाएं कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के घर जा रहे हैं।
भाजपा को जिताने में जी जान से जुटे हैं। वह सभा निपटा कर मंडल के कार्यकर्ता के घर भोजन के लिए पहुंचे हैं। ठीक से बैठ नहीं पा रहे, पर जुनून ऐसा है कि रुकना नहीं है, थकना नहीं है। EVM ऐसी ही हैक होती है।