District Election Office Kangra

  • Home
  • District Election Office Kangra

District Election Office Kangra No Voter to be left behind

देहरा विस उपचुनाव: चैबीस घंटे खुला रहेगा कंट्रोल रूम: डीसी        जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठ...
21/06/2024

देहरा विस उपचुनाव: चैबीस घंटे खुला रहेगा कंट्रोल रूम: डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक
धर्मशाला, 13 जून। देहरा विधानसभा उपचुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है इसके साथ ही निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक निर्वाचन के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां भी गठित कर दी गई हैं।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में निर्वाचन के लिए गठित कमेटियों के नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा कि व्यय निगरानी समिति राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व्यय की पूरी तरह से निगरानी करेगी जबकि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए एमसीसी कमेटी का गठन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनाव विज्ञापन के प्रमाणीकरण के लिए जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को समाचार पत्रों, संचार माध्यम इंटरनेट में कोई भी विज्ञापन देने से पहले जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन निगरानी समिति की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को नियमित तौर को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले तहसीलदार निर्वाचन संजय राठौर ने लोकसभा निर्वाचन के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग को शराब इत्यादि की बिक्री तथा अवैध तौर पर शराब जब्त करने की प्रतिदिन रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है इसके साथ ही नाकों पर सुचारू चेकिंग भी करने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर तथा एडीएम डा हरीश गज्जू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

SVEEP activities. Voters awareness programme at Panchayat office Muhal Polling Station No 57 & 58 by Distt. SVEEP TEAM &...
15/06/2024

SVEEP activities. Voters awareness programme at Panchayat office Muhal Polling Station No 57 & 58 by Distt. SVEEP TEAM & Sub Divisional Dehra SVEEP TEAM .(15.06.2024).

CEC Rajiv Kumar commends the remarkable participation of women voters in General Elections 2024. 🙋‍♀️ ✨
03/06/2024

CEC Rajiv Kumar commends the remarkable participation of women voters in General Elections 2024. 🙋‍♀️ ✨

Only 1 hours left! Make your voice heard—get out and vote!            
01/06/2024

Only 1 hours left! Make your voice heard—get out and vote!

   

Rattni Devi Ji, Old Age Voter (Near About 100) after Casting Her Vote at 51 Jaunta, Nurpur AC 06.Loksabha General Electi...
01/06/2024

Rattni Devi Ji, Old Age Voter (Near About 100) after Casting Her Vote at 51 Jaunta, Nurpur AC 06.
Loksabha General Election # #
ChunavKaParv # #
DeshKaGarv # #

अंतिम चरण है मतदान करने से न चूकने पाएं, पोलिंग बूथ पर मतदान करने अभी जाएँ !
01/06/2024

अंतिम चरण है मतदान करने से न चूकने पाएं,
पोलिंग बूथ पर मतदान करने अभी जाएँ !

युवा भी कर रहे बढ़ चढ़कर मतदान, आप भी दीजिये अपना योगदान !        
01/06/2024

युवा भी कर रहे बढ़ चढ़कर मतदान, आप भी दीजिये अपना योगदान !

   

अंतिम चरण का मतदान है जारीप्रत्येक मतदाता निभा रहे जिम्मेदारी !        
01/06/2024

अंतिम चरण का मतदान है जारी
प्रत्येक मतदाता निभा रहे जिम्मेदारी !

   

Polling Booth Khera. 81 & 82  NCC Cadets with helping the Voters.. Sullah- 14Loksabha General Elections 2024 # #ChunavKa...
01/06/2024

Polling Booth Khera. 81 & 82 NCC Cadets with helping the Voters.. Sullah- 14
Loksabha General Elections 2024 # #
ChunavKaParv # #
DeshKaGarv # #

वोटर्स के स्वागत के लिए सज चुके हैं पोलिंग बूथव्यवस्थाएं चाक चौबंद, भारी संख्या में मतदाताओं के आने की रहेगी उम्मीदधर्मश...
01/06/2024

वोटर्स के स्वागत के लिए सज चुके हैं पोलिंग बूथ
व्यवस्थाएं चाक चौबंद, भारी संख्या में मतदाताओं के आने की रहेगी उम्मीद
धर्मशाला, 31 मई। लोकसभा के आम चुनाव को लेकर जिला कांगड़ा में सभी बंदोबस्त किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां आज अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच चुकि हैं। जिला के पोलिंग स्टेशन वोटर्स के स्वागत के लिए सज चुके हैं। भारी संख्या में मतदाताओं के आने की उम्मीद के साथ चुनाव आयोग ने सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने आज मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के बाद दी। उन्होंने बताया कि 1 जून सुबह 5ः30 बजे मॉक पोलिंग शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोग मतदान केंद्रों में जाकर अपना वोट डाल सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार जिला कांगड़ा में कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट के लिए दस प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में 4 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला कांगड़ा के लोग इस प्रत्याशियों में से अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए कल मतदान करेंगे, जिसके लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा सारे प्रबंध कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे वोटिंग समाप्त होने के बाद सारी मतदान सामग्री को पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ उपमंडल मुख्यालयों में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा।

जिले में बनेंगे 15 ग्रीन पोलिंग बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग जिला कांगड़ा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ग्रीन बूथ स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि चुनावों में गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए ग्रीन पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि पोलिंग बूथों पर गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न हो। इसी के चलते यह ग्रीन पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां पर गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक सामग्री के उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ग्रीन पोलिंग स्टेशनों को बांस की टहनियों और पत्तियों से सजाया जाएगा और स्थानीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 # #
चुनाव का पर्व # #
देश का गर्व # #

Indomitable Spirit! Vinod Kumar, a differently-abled voter, cast his vote at Bharari Ohar polling booth in Ghumarwin AC ...
01/06/2024

Indomitable Spirit!

Vinod Kumar, a differently-abled voter, cast his vote at Bharari Ohar polling booth in Ghumarwin AC in Bilaspur , Himachal Pradesh

   

4 hours left! Make your voice heard—get out and vote!For more information related to the General Elections 2024, Kindly ...
01/06/2024

4 hours left! Make your voice heard—get out and vote!

For more information related to the General Elections 2024, Kindly visit our website : https://elections24.eci.gov.in/

   

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Election Office Kangra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Election Office Kangra:

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share