11/03/2026
धर्मशाला डाक मंडल ने अर्जित किया एक दिन में रिकार्ड एक करोड़ पाच लाख का प्रीमियम ।
भारतीय डाक विभाग, धर्मशाला डाक मंडल दिनांक 10.03.2026 डाक जीवन बीमा (PLI) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) मेले का आयोजन किया गया। डाक मंडल के सभी डाकघरों में एक साथ आयोजित की गई इस पहल का उद्देश्य निवासियों के बीच वित्तीय समावेशन और सामजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना था, जिसे आम जन ने काफी शिद्दत से भाग लिया | इस अवसर पर कुल ₹52.60 करोड़ का उल्लेखनीय व्यवसाय कर रु 1.05 करोड़ का नकद प्रीमियम अर्जित किया गया । यह मेला डाक जीवन बीमा योजनाओं के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान का हिस्सा था, जो अपने कम प्रीमियम और उच्च बोनस के लिए समाज में विशेष स्थान रखती है डाक मंडल के प्रमुख स्थानों पर आयोजित इन आयोजनों में आम जनता, सरकारी कर्मचारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों की उत्साही भागीदारी देखनो को मिली |
अधीक्षक डाकघर, धर्मशाला डाक मंडल श्री रविंदर कुमार शर्मा ने भागीदारी के लिए सभी विभागीय कर्मचारियों एवम् जनता के प्रति आभार व्यक्त किया