Bhartiy yuba sena

Bhartiy yuba sena Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhartiy yuba sena, Political organisation, Dholpur.

04/08/2025

नवीन आपराधिक कानून 2023,
B.N.S. की धारा-112 छोटे संगठित अपराध से संबंधित है, जिसके अनुसार चोरी, झपटमारी, छल, टिकटों के अप्राधिकृत रूप से विक्रय, अप्राधिकृत शर्त लगाने या जुआ खेलने, लोक परीक्षा प्रश्न-पत्रों का विक्रय या कोई अन्य समरूप छोटे संगठित अपराध की श्रेणी में आते हैं, जिसपर राजस्थान पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जावेगी।

जो कोई ऐसे छोटे संगठित अपराध कारित करता है वह ऐसी अवधि के कारावास से दण्डनीय होगा, जो एक वर्ष से सात वर्ष तक हो सकेगा और जुर्माने के लिए भी दायी होगा।



#भारतीय_न्याय_संहिता
#नवीन_आपराधिक_कानून

 #हमारा_सनातन_धरोहर_42🚩जिन लोगों को गलतफहमी है कि दुनियाँ में केवल 7 आश्चर्य हैं.. तो वो अपनी गलतफहमी दूर कर लें क्योंकि...
03/08/2025

#हमारा_सनातन_धरोहर_42
🚩जिन लोगों को गलतफहमी है कि दुनियाँ में केवल 7 आश्चर्य हैं.. तो वो अपनी गलतफहमी दूर कर लें क्योंकि अनगिनत आश्चर्य तो अकेले हमारे भारत में ही हैं। कला, संस्कृति, इतिहास एवं वास्तुकला क्षेत्रों की बात की जाये, तो भारत भूमि का मुकाबला तो दूर, कोई आस-पास भी खडा हुआ नजर नहीं आता। और इन्हीं में से है हमारा प्राचीन Rain Water Harvesting Technology...!
जी हां, आज आपको दर्शन करवाने ले जा रहे हैं राजस्थान की प्राचीन चांद बावड़ी की! 1200+ वर्ष प्राचीन चांद बावड़ी विश्व में सबसे बड़ी और और सबसे सुंदर बावड़ी मानी जाती है। यानि यह विश्व का सबसे बड़ा जल संचयन प्रणाली है। जब आप यहां जाएंगे और इस को देखेंगे तो इसकी विशालता और भव्यता देखकर आपके आंखों की पुतलियां आश्चर्य से फैल जाएगी।

♦️चांद बावड़ी का निर्माण गुर्जर प्रतिहार वंश के राजा मिहिर भोज महान् ने 9वीं सदी में करवाया था। आपको बता दें कि गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान को चांद नाम से भी जाना जाता था। इसलिए इस बावड़ी को नाम चांद बावड़ी के नाम से जाना जाता है।

दुनिया की सबसे गहरी यह वर्गाकार बावडी चारों ओर से लगभग 35 मीटर चौडी है तथा इस बावडी में ऊपर से नीचे तक पक्की सीढियाँ बनी हुई हैं, जिससे पानी का स्तर चाहे कितना ही हो, आसानी से भरा जा सकता है।यह बावड़ी 13 मंजिला ऊंची, 100 फिट से ज्यादा गहरी और कुल 3500 सीढ़ियों वाली बावड़ी है। इन सीढ़ियों की बनाबट सिमेट्रिक है। यह सीढ़ियों का जाल किसी भुलभुलैया की तरह अहसास कराता है। क्योंकि अगर आप इन सीढ़ियों पर चिन्ह बनाते हुए भी नीचे उतरेंगे न तब भी आप उन्ही सीढ़ियों से वापस ऊपर नहीं चढ़ पाएंगे। है न आश्चर्यजनक!

इस बावड़ी के गहरे होने के कारण इसके निचे के तल का तापमान ऊपर के तल की तापमान तुलना में 5-6 डिग्री ठंडी रहती है। पुराने समय में इस बावड़ी का उपयोग गाँव के लोग पानी लेने के साथ साथ गर्मियों में कल्चरल एक्टिविटी के लिए भी किया करते थे। इस बावड़ी के ठीक सामने प्रसिद्ध हर्षद माता का मंदिर है।

चाँदनी रात में एकदम दूधिया सफ़ेद रंग की तरह दिखाई देने वाली यह बावडी अँधेरे-उजाले की बावडी नाम से भी प्रसिद्ध है। तीन मंजिला इस बावडी में नृत्य कक्ष व गुप्त सुरंग बनी हुई है, साथ ही इसकी तह तक जाने के लिए 13 सोपान तथा लगभग 1300 सीढियाँ बनाई गई हैं, जो कि कला का अप्रतिम उदाहरण पेश करती हैं। स्तम्भयुक्त बरामदों से घिरी हुई यह बावडी चारों ओर से वर्गाकार है। इसकी सबसे निचली मंजिल पर बने दो ताखों पर महिसासुर मर्दिनी एवं गणेश जी की सुंदर मूर्तियाँ भी इसे खास बनाती हैं। बावडी की सुरंग के बारे में भी ऐसा सुनने में आता है कि इसका उपयोग युद्ध या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के समय राजा या सैनिकों द्वारा किया जाता था। बावडी की सीढियों को आकर्षक एवं कलात्मक तरीके से बनाया गया है। बावड़ी के भीतर, जल सतह तक पहुँचती सीढ़ियों की सममितीय त्रिकोणीय संरचना देख आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

◾ यह चांद बावड़ी 1200+ वर्षों के बाद अभी भी सुंदर और अद्वितीय वास्तुकला, अद्भुत गणितीय सटीकता और बीते युगों की प्राचीन भारतीय मूर्तिकला शैली को प्रदर्शित करती है। बेहद कुशलता पूर्वक की गई अद्भुत स्थापत्य कला का उदाहरण संभवतः विश्व में ऐसा कहीं नहीं होगा। प्राचीन भारत में आक्रांताओं द्वारा इन्हें क्षति पहुंचाई गई,अन्यान्य विदेशी शासकों ने इतिहास अपने मन माफिक लिखाया,अपनी तारीफ में कसीदे पढ़वाए और इस राष्ट्र की धरोहरों को विश्व पटल पर नही आने दिया! आज जरूरत है ऐसे प्रयासों की जिससे हमारी इन धरोहरों को विश्व देखें और हम इन्हें वो स्थान दिलाने में कामयाब हों जिसके ये हकदार हैं।

(चाँद बावड़ी,आभानेरी, दोसा, राजस्थान, 9वीं शताब्दी)

03/08/2025

भारतीय न्याय संहिता, 2023 । धारा 80 । दहेज मृत्यु से संबंधित प्रावधान :

विवाह के 7 वर्ष के भीतर विवाहिता की संदिग्ध मृत्यु होने, मृत्यु से पहले दहेज के लिए प्रताड़ना या हिंसा के प्रमाण सिद्ध होने पर, पति या ससुराल पक्ष दहेज-मृत्यु के आरोपी माने जाएंगे।

आरोपी को न्यूनतम 7 वर्ष की सजा, अधिकतम आजीवन कारावास।

दहेज प्रताड़ना के मूक साक्षी न बनें, 1090 पर कॉल करें या नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज करावें।

#भारतीय_न्याय_संहिता
#नवीन_आपराधिक_कानून

03/08/2025

Address

Dholpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhartiy yuba sena posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share