Gaurav Singh

Gaurav Singh Block Pramukh Doiwala

01/09/2026
भाजपा और प्रदेश सरकार के दलित विरोधी दोहरे आचरण के खिलाफ आज आहूत  #सचिवालय_कूच में भागीदारी की ।हल्द्वानी में कांग्रेस अ...
01/09/2026

भाजपा और प्रदेश सरकार के दलित विरोधी दोहरे आचरण के खिलाफ आज आहूत #सचिवालय_कूच में भागीदारी की ।

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ जैसे शर्मनाक और जातिवादी कृत्य के दोषियों पर तीन सप्ताह बाद भी न मुकदमा, न कार्रवाई ?

लेकिन सामाजिक न्याय की आवाज़ उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी के खिलाफ FIR दर्ज करने में सरकार ने जरा भी देर नहीं लगाई।

एक ही प्रदेश में कानून के दो पैमाने क्यों ?

Indian National Congress UttarakhandPritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress@top fans

हल्द्वानी रामलीला मैदान में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में द...
01/09/2026

हल्द्वानी रामलीला मैदान में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का सचिवालय कूच

📅 1 सितंबर 2026
⏰ प्रातः 10:30 बजे

थाना  #ऋषिकेश हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री   जी के कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ जैसे शर्मनाक और जातिवादी प्रकरण ...
31/08/2026

थाना #ऋषिकेश

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री जी के कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ जैसे शर्मनाक और जातिवादी प्रकरण के दोषियों के खिलाफ आज कांग्रेसजनों के साथ कालसी थाने पहुंचकर तहरीर दी और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

तीन सप्ताह बीत गए—दोषियों पर कार्रवाई नहीं ?
लेकिन सामाजिक न्याय की आवाज़ उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी पर FIR करने में सरकार को ज़रा भी देर नहीं लगी।

आखिर यह कैसा न्याय है ?
दोषियों को संरक्षण और सवाल उठाने वालों पर मुकदमा ?

यह सिर्फ प्रशासन की निष्क्रियता नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार और भाजपा की तानाशाही और भेदभावपूर्ण मंशा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

जातिवादी मानसिकता के खिलाफ आवाज़ उठाना राजनीति नहीं—संविधान, समानता और सामाजिक न्याय की रक्षा है।

भाजपा और आरएसएस याद रखें—
यह देश मनुवादी सोच से नहीं, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा।

- संविधान सर्वोपरि।
- सामाजिक न्याय सर्वोपरि।
- समानता सर्वोपरि।
- सामाजिक भेदभाव से कोई समझौता नहीं।

#शुद्धिकरण_कांड #संविधान #सामाजिक_न्याय #समानता #दलित_सम्मान #कांग्रेस Pritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress Uttarakhandगौरव सिंह गिन्नी

डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोवाला, भगलाना एवं कालूवाला में आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में ...
31/08/2026

डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोवाला, भगलाना एवं कालूवाला में आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
हरितालिका तीज हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और मातृशक्ति के समर्पण का सुंदर पर्व है। इस अवसर पर क्षेत्र की मातृशक्ति से आत्मीय मुलाकात कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पारंपरिक वेशभूषा ने उत्सव की सुंदरता को और बढ़ा दिया। हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोने में मातृशक्ति की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।
समस्त माताओं एवं बहनों को हरितालिका तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏🌺

Pritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress Uttarakhand@top fans

 fansआज रायवाला में आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मातृशक्ति ...
30/08/2026

fans

आज रायवाला में आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा प्रस्तुत सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखने और उनकी प्रतिभा एवं कला का आनंद लेने का सौभाग्य मिला।
गोरखाली समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक कला को जीवंत रखने में हमारी मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। सभी बहनों को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🌺

Pritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress Uttarakhandगौरव सिंह गिन्नी

आप सभी को धन्यवादPritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress  Uttarakhand@top fans
30/08/2026

आप सभी को धन्यवाद

Pritam SinghGanesh GodiyalHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress Uttarakhand@top fans

डोईवाला ब्लॉक में इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा का अनावरण,उत्तराखंड का पहला ब्लॉक बना डोईवाला, जहां स्थापित हुई उत्तराखंड के...
29/08/2026

डोईवाला ब्लॉक में इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा का अनावरण,

उत्तराखंड का पहला ब्लॉक बना डोईवाला, जहां स्थापित हुई उत्तराखंड के गांधी की प्रतिमा

डोईवाला- उत्तराखंड के इतिहास में एक गौरवशाली क्षण जुड़ गया है। विकासखंड डोईवाला परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण पूरे सम्मान के साथ किया गया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सभी ब्लॉकों में से डोईवाला पहला ब्लॉक बन गया है, जहां उत्तराखंड के गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है।
आपको बता दें कि स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की अध्यक्षता में पूर्व में हुई बीडीसी की प्रथम बैठक में ही पास किया गया था, जिसे आज धरातल पर साकार किया गया।
प्रतिमा का अनावरण नृसिंह पीठाधीश्वर रायवाला के रसिक महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। यह ऐतिहासिक अनावरण समारोह ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह की देख-रेख और पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रसिक महाराज और ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह द्वारा स्व. बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा, "स्व. इंद्रमणि बडोनी जी का संपूर्ण जीवन उत्तराखंड के विकास, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा, "इंद्रमणि बडोनी हम सबके प्रेरणास्रोत हैं, वे सच्चे अर्थों में उत्तराखंड के गांधी थे। मैं ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह को इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बधाई देता हूं।"
वहीं ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर सिंह ने कहा, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने जो पहल की है, वह काबिले तारीफ है। स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा हमारे ब्लॉक की शोभा बढ़ाएगी।
इस गरिमामय कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, कनिष्ठ प्रमुख बीना देवी, कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल, करतार सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंद्र सिंह, डबल सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, रंजीत सिंह, उम्मेद बोरा, कुलदीप शाही, जितेन्द्र सिंह, राकेश मियां सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Pritam SinghGanesh Godiyal@top fansHarish RawatKumari SeljaIndian National Congress UttarakhandNews18 Uttarakhandswatantra khabar uttarakhand स्वतंत्र खबर उत्तराखण्ड Dehradun, UttrakhandK.C. Venugopal

Address

Doiwala

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaurav Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share