Aam Aadmi Party Durg

Aam Aadmi Party Durg आम आदमी पार्टी दुर्ग जिला ऑफिशियल पेज

अच्छी सड़क मांगना अब इस राज्य में अपराध बन चुका है! ​कोंडागांव के केशकाल में NH-30 की जर्जर हालत और बदहाली के खिलाफ जब आ...
18/08/2026

अच्छी सड़क मांगना अब इस राज्य में अपराध बन चुका है!

​कोंडागांव के केशकाल में NH-30 की जर्जर हालत और बदहाली के खिलाफ जब आम आदमी पार्टी के नेता और स्थानीय लोगों ने आवाज उठाई, तो जनता की समस्या हल करने के बजाय बीजेपी सरकार की पुलिस ने उन पर FIR दर्ज कर दी।

​सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, राहगीर परेशान हैं, लेकिन सरकार को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। बीजेपी सरकार लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का घिनौना काम कर रही है।

​ #कोंडागांव #केशकाल #बीजेपी_की_तानाशाही #छत्तीसगढ़

17/08/2026

E20 पेट्रोल के खिलाफ छत्तीसगढ़ से उठी आवाज 🚫

​आज समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 'छत्तीसगढ़ टाउनहॉल' कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

07/08/2026

मोदी सरकार का नया कानून आया है। अगर सरकार किसी भी social media platform को कोई पोस्ट delete करने के लिए कहती है, तो उन्हें 3 घंटे के भीतर उसे delete करना होगा।

Gen Z के आंदोलन के बाद से ही मोदी जी को बहुत डर लगने लगा है। मोदी जी, आप जितना देश के लोगों की आवाज़ दबाएंगे, उनका गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।

30/07/2026

📍वार्ड 15, वैशाली नगर विधानसभा

वार्ड 15, वैशाली नगर विधानसभा के ब्लॉक संगठन मंत्री डॉ. चंद्रशेखर साहू जी की गाड़ी में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जब गाड़ी को मिस्त्री के पास ले जाया गया, तो जांच के बाद उसने बताया कि यह समस्या इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण हुई है।

अगर आप भी केंद्र सरकार के E20 से चंद्रशेखर जी के जैसे परेशान है तो जुडिये कल यानि 1 अगस्त को होने वाले संविधान क्लब पे टाउनहॉल पर

30/07/2026

देश Forced E20 पेट्रोल से परेशान है। अब प्रधानमंत्री जी को इसका समाधान निकालना ही पड़ेगा।

इस शनिवार, 1 अगस्त को National Townhall Against E20 में आइए और अरविंद केजरीवाल जी के साथ E20 पर अपनी बात रखिए।

📍 Constitution Club of India, Delhi
🕦 सुबह 11:30 बजे
📲 ऑनलाइन जुड़ने के लिए WhatsApp करें: +91 85888 33212

20/07/2026

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है

आज पूरे देश के युवाओं की एक ही मांग है-
शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए।

📍 जंतर-मंतर

17/07/2026

अहंकार का अंत निश्चित है—इतिहास गवाह है, आज की सत्ता का गुरूर भी एक दिन धूल में मिलेगा।

15/07/2026

आम आदमी पार्टी Cockroach Janta Party के धरने और उनकी मांगों का समर्थन करती है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

​बृहस्पतिवार शाम 5 बजे AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी धरने में शामिल होंगे। साथ ही, सोनम वांगचुक जी से भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करते हुए उन्होंने क्या कहा, सुनिए।

#शिक्षा_मंत्री_इस्तीफा_दो

07/07/2026

क्या यही है विष्णु देव साय सरकार का 'सुशासन'? 🚨
​बड़े-बड़े दावों और सुशासन के ढोल के बीच आज छत्तीसगढ़ में आम जनता अपने ही घरों में महफूज़ नहीं है। दुर्ग के प्रगति नगर में दिन-दहाड़े एक फ्लैट में घुसकर बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार की नोंक पर लूटना यह साफ बयां करता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं और पुलिस का खौफ कितना खत्म हो चुका है। जब सूबे में कानून-व्यवस्था का यह हाल हो कि सड़कों के बाद अब चारदीवारी के भीतर भी सुरक्षित न रहा जाए, तो समझ जाना चाहिए कि 'सुशासन' सिर्फ विज्ञापनों और भाषणों तक सीमित रह गया है। धरातल पर तो सिर्फ डर और बेखौफ अपराधी राज कर रहे हैं!

07/07/2026

केंद्र सरकार ऑटो कंपनियों से E20 पर झूठ क्यों बुलवा रही है?

6 ऑटो कंपनियों को बुलाकर कहा गया कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलें कि E20 से कोई नुकसान नहीं होता और गैर-E20 गाड़ियों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इनमें से तीन कंपनियों.. मारुति सुजुकी, टोयोटा और हीरो मोटोकॉर्प ने देश से झूठ बोला। हमारे पास इन कंपनियों के 'ओनर मैनुअल' हैं, जो साबित करते हैं कि इन्होंने देश से झूठ बोला।

Arvind Kejriwal

Address

Durg

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aam Aadmi Party Durg posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share