27/08/2026
दिनांक 27.08.26 को 17वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल फालाकाटा के अंतर्गत भारत-भूटान सीमावर्ती क्षेत्र घटिया चाय बागान (वाइब्रेंट गाँव) के लोअर घटिया टी.जी. प्राइमरी स्कूल में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद स्कूलों को कूड़ेदान (मोबाइल कंटेनर) का वितरण किया गया । जिसका उद्देश्य स्थानीय स्कूलों में 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत बच्चों को जागरूक करना था । सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाकर एवं द्वीप प्रज्वलन के माध्यम से किया गया, इस कार्यक्रम में बल के अधिकारी, जवानों, स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें लूकसान, घटिया, कुर्ती एवं जीती के विभिन्न स्कूल उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम के दौरान महोदय ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया । स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सशस्त्र सीमा बल की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि देश के रक्षक बच्चों को एक बेहतर और स्वच्छ नागरिक बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अंत में महोदय ने बच्चों को स्वच्छता का दूत बताते हुए इस अभियान को अपने घरों, समाज और गांव तक ले जाने की अपील की। इस कार्यक्रम में श्री गुलशन कुमार, उप कमांडेंट/कमान अधिकारी, श्रीमति मंजू तमांग, श्री समीर राई, श्री जोगेश कुजूर, श्री विश्वाजित साहा, श्री कुनाल महतो आदि शिक्षक-शिक्षिका कार्यक्रम में उपस्थित रहे।