14/08/2026
पलवल ने रचा इतिहास — 5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ विश्व रिकॉर्ड 🇮🇳
माननीय खेल मंत्री श्री गौरव गौतम जी के नेतृत्व में पलवल की धरती पर निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, एकता और जनभागीदारी का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
5 किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ हजारों युवाओं, मातृशक्ति, वरिष्ठजनों, स्कूली विद्यार्थियों और पलवलवासियों ने जिस उत्साह और अनुशासन के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की, उसने इस यात्रा को एक ऐतिहासिक उपलब्धि में बदल दिया और पलवल का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया।
हजारों हाथों में थामा एक तिरंगा और हर हृदय में एक ही भाव—राष्ट्र प्रथम।
यह विश्व रिकॉर्ड केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि पलवल की एकता, सामर्थ्य और राष्ट्रप्रेम का गौरवशाली प्रतीक है। इस ऐतिहासिक क्षण के सहभागी बने प्रत्येक पलवलवासी को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
पलवल का गौरव, हरियाणा का सम्मान—भारत की शान तिरंगा। 🇮🇳