22/08/2026
30 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले 74वें विमुक्ति दिवस समारोह की तैयारियों, जिम्मेदारियों एवं सहभागिता के संदर्भ में आयोजित बैठक में शामिल होकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में समारोह की सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन व्यवस्था, आवश्यक तैयारियों तथा विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर राजेंद्र देसू जौधा जी, बलवान सिंह जी, हनुमान गोदारा जी, रंजीत ओड जी, सुल्तान सिंह जी, मनोहर बीका जी, बहादुर नंगथला जी, महेंद्र लखेरा जी, राम स्वरूप सोत्रिया जी, सतबीर मेहूवाला जी, MC ज्ञानी राम जी, सुरेश सेठी ओड जी, राजकुमार सूरा जी एवं विनोद गिहारा जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#विमुक्तिदिवस #74वां_विमुक्तिदिवस