27/05/2026
आज *थाना उत्तर, फिरोजाबाद* के पुराने जर्जर भवन के स्थान पर *₹9.162 करोड़* की लागत से बनने वाले *अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी प्रशासनिक भवन* का वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ-हवन के साथ *भूमिपूजन संपन्न हुआ।*
इस ऐतिहासिक अवसर पर *जिलाधिकारी फिरोजाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक*, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं *भाजपा के समस्त पदाधिकारीगण* तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
*नए भवन में होंगी ये विश्वस्तरीय सुविधाएं:*
*भूतल:* पार्किंग, स्टोर, इलेक्ट्रिक रूम, किचिन, कैंटीन, शिकायत कक्ष, लिफ्ट-लॉबी, पोर्टिको
*प्रथम तल:* मालखाना, शौचालय, लॉबी, एस.एच.ओ. रेस्ट रूम, एस.एच.ओ. रूम, महिला/पुरुष लॉकअप, मीटिंग रूम
*द्वितीय तल:* महिला विश्राम कक्ष, सर्विलांस रूम, कम्प्यूटर/सर्वर रूम, डायल 112/कन्ट्रोल रूम, इंटेरोगेशन रूम, स्टाफ रूम
*तृतीय तल:* एस.आई. रेस्ट रूम, एस.आई. रूम, रिक्रिएशन रूम, 2 स्टेयर केस, गैलरी
*चतुर्थ तल:* 4 बैरक फॉर 7 परसन हेड, कॉन्सटेबल रूम, लिफ्ट एवं लिफ्ट लॉबी
*पंचम तल:* किचन, स्टोर रूम, पैन्ट्री, डायनिंग हॉल
*अन्य प्रमुख सुविधाएं:* डायल 100 रूम, बैरक-36 व्यक्तियों हेतु, गैराज-2, पावर बैकअप रूम, जनरेटर रूम, सी.सी. रोड, बाउन्ड्री वॉल, सम्पूर्ण परिसर में वाटर लाइन व विद्युतीकरण, नलकूप, सेप्टिक टैंक एवं सोकपिट, वाटर हार्वेस्टिंग।
यह आधुनिक थाना भवन पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवा प्रदान करेगा।
*डबल इंजन सरकार में फिरोजाबाद निरंतर विकास की नई इबारत लिख रहा है।*
* *