21/08/2026
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विशेष संदेश 🙏🇮🇳
हरियाणा की धरती की संस्कृति और भारत के संस्कारों में बुजुर्गों का सम्मान हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
हमारे बड़े-बुजुर्ग केवल परिवार की नींव ही नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, अनुभवों और संस्कारों की जीवंत धरोहर हैं।
उनकी सेवा करना और उनका मान-सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी भी है और हमारी संस्कृति भी।
इसी भावना के साथ हरियाणा में वरिष्ठ नागरिकों की घर-द्वार पर देखभाल के लिए 1,000 देखभाल सहायकों (केयरगिवर्स) को तैयार किया जाएगा।
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏