10/06/2026
हम टैक्सी मालिक चालकों के साथ शोषण आखिर कब तक...?
15 जून 2026 को होने वाले कैंचीधाम मेले में लग रही टैक्सी मैक्सी गाड़ियों का किराया वर्ष 2025 में 180रु प्रति यात्री था पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद 2026 में वही किराया बढ़ने के बजाय घटाकर 150 रु प्रति यात्री कर दिया आखिर यह शोषण नहीं है तो क्या है।
हम अपने टैक्सी मालिक चालकों को क्या जवाब दे क्या वह लोग हमपर विश्वास करके गाड़िया शटल पर दे पाएंगे...?
मैं पूछना चाहता हूं परिवहन विभाग से क्या ये हम लोगों के साथ न्याय है....
हमने अपने मालिक चालकों को 150 रु प्रति यात्री का किराया बता दिया है पर मालिक चालकों का कहना है हम 15 जून को बाबा जी के दर्शन कर लेंगे लेकिन अपना शोषण नहीं करेंगे अब न्याय परिवहन विभाग ही तय करे कि यूनियन के पदाधिकारी क्या करे....
हमारी मांग यह है कि जल्द से जल्द किराए पर संशोधन करके नई किरया सूची जारी करें जिससे उचित किराया मिलने पर ही गाड़ियों की संख्या तय हो सके धन्यवाद
Uttarakhand Police Nainital Police