27/05/2026
. स्वतन्त्रता आंदोलन में 9बार की गिरफ्तारी एंव 3259 दिन अंग्रेजों की जेलों में यातना सहने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू उस आधुनिक भारत के शिल्पकार थे, जिसने आजादी के बाद एक नए राष्ट्र के रूप में अपने भविष्य का निर्माण शुरू किया। विभाजन की पीड़ा, आर्थिक चुनौतियों और संसाधनों की कमी के बीच उन्होंने भारत को लोकतंत्र, विज्ञान, शिक्षा और औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होंने देश को यह विश्वास दिलाया कि भारत केवल अतीत की महान सभ्यता नहीं, बल्कि भविष्य की एक आधुनिक और प्रगतिशील शक्ति भी बन सकता है। बड़े उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वैज्ञानिक संस्थान, IITs, AIIMS, बड़े बांध, अनुसंधान केंद्र और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं की जो नींव आज भारत की ताकत मानी जाती है, उसका सपना और संकल्प पंडित नेहरू जी ने ही देखा था।
पुण्यतिथि के अवसर पर आज सतपुली कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भाई जयदीप सिंह नेगी जी, पार्षद चन्द्र मोहन, पार्षद अमित रावत, भाई मुन्ना सिंह, युवा कांग्रेस महासचिव विकास रावत, देवेन्द्र नेगी, कैप्टन रणधीर सिंह नेगी जी, गंगा सिंह बिष्टजी, त्रिलोक सिंह नेगी जी, रामचंद्र सिंह जी, अमन कुमार, मान सिंह नेगी आदि लोगों ने श्रंद्धाजलि अर्पित की।
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को विनम्र श्रद्धांजलि।
📍सतपुली, विधानसभा चौबट्टाखाल।
Indian National Congress Uttarakhand Indian National Congress Kumari Selja Yashpal Arya Ganesh Godiyal Surender Sharma Rajpal Bisht Uttarakhand पौड़ी गढ़वाल