Priyanka Yadav

Priyanka Yadav Help Needy People
No one is useless in the world who lightens the burdens of another...

(1)

I am a social worker and always ready to help needy people .

29/05/2026

पहले पुतला बनाओ फिर उसको जलाओ और पोल्युशन फैलाओ , मुझसे इतनी मेहनत तो नहीं होगी जितने हमारे सभी नेता लोग करते है !
तो क्या सच में पुतला जलाने से न्याय मिल जाता है ???? 😅

29/05/2026

गयाजी की ये हल्की सी बारिश ही 'स्मार्ट सिटी' के विकास को दिखाने के लिए काफी है! 🌊

#29-05-2026

आजकल हमारी राजनीति का स्तर देखकर दुख होता है। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन जो जातिवाद और नफरत का जहर समाज में घोला जा रह...
28/05/2026

आजकल हमारी राजनीति का स्तर देखकर दुख होता है। चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन जो जातिवाद और नफरत का जहर समाज में घोला जा रहा है, वह यहीं ठहर जाता है। हद तो तब हो जाती है जब किसी आम मुद्दे या आपसी लड़ाई को भी तुरंत जाति और पार्टी के चश्मे से तौल दिया जाता है।

लगा था नई पीढ़ी आएगी तो विकास, शिक्षा और तरक्की पर बात होगी, लेकिन आज भी खेल सिर्फ 'जात-पात' का ही चल रहा है। जब तक हम नेताओं से उनकी जाति पूछकर वोट देंगे, तब तक वो काम का हिसाब कभी नहीं देंगे। बदलाव की शुरुआत राजनीति से नहीं, खुद हमसे होगी जब हम मुद्दों को सही और गलत के तराजू में तौलना शुरू करेंगे।
आपकी इस पर क्या राय है?

27/05/2026

सिर्फ 'पत्रकार' का टैग लग जाने से कोई हमेशा सही नहीं हो जाता! ❌

अमित डांगी और पत्रकार अमित यादव के बीच जो विवाद चल रहा है, उसका वायरल ऑडियो साफ सुनिए। बोलने का लहजा और तमीज दोनों तरफ से मायने रखती है। सिर्फ माइक हाथ में होने से किसी को बदतमीजी करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता।

जो लोग बिना पूरा सच जाने, सिर्फ एकतरफा सपोर्ट में "पत्रकार पर हमला बर्दाश्त नहीं" के नारे लगा रहे हैं, उन्हें पहले पूरी
रिकॉर्डिंग ध्यान से सुननी चाहिए। सम्मान दोनों तरफ से होना चाहिए, चाहे आप नेता हों या पत्रकार।

पहले पूरा सच सुनिए, फिर फैसला कीजिए!

27/05/2026

पद्मिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्ण कृष्ण हरे हरे , हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे !!
🙏

आप क्या करती हैं और आपकी खुद की पहचान क्या है, यह इस बात से कहीं ज्यादा मायने रखता है कि आपकी शादी किससे हुई है।कंगना रन...
20/05/2026

आप क्या करती हैं और आपकी खुद की पहचान क्या है, यह इस बात से कहीं ज्यादा मायने रखता है कि आपकी शादी किससे हुई है।

कंगना रनौत की इस इंस्टाग्राम स्टोरी ने एक बहुत ही गहरे और ज़रूरी मुद्दे को छुआ है। हर महिला के लिए उसका आत्मसम्मान और उसका करियर सबसे पहले होना चाहिए। समझौता करके दम घोटने वाले माहौल में रहने के बजाय, खुद को इतना मज़बूत बनाइए कि आपको किसी के सहारे की ज़रूरत न पड़े।

अपनी बेटियों को विदाई के साथ-साथ आत्मनिर्भरता का हौसला भी दीजिए!

विकास के काम पर चर्चा करने में समय लगता है और वह शायद उतनी जल्दी वायरल नहीं होती। लेकिन किसी महिला नेता या महिला समाज के...
29/04/2026

विकास के काम पर चर्चा करने में समय लगता है और वह शायद उतनी जल्दी वायरल नहीं होती। लेकिन किसी महिला नेता या महिला समाज के खिलाफ विवादित बयान देने से तुरंत मीडिया का ध्यान खिंचता है। यह नकारात्मक ही सही, पर 'सस्ती लोकप्रियता' पाने का एक जरिया बन गया है।

मोहिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ! #जयश्रीकृष्णा !
27/04/2026

मोहिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

#जयश्रीकृष्णा !

नई दुल्हन को ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार ! शादी की शुभकामनाएँ ख़ुशी ! ❤️
20/04/2026

नई दुल्हन को ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार ! शादी की शुभकामनाएँ ख़ुशी ! ❤️

नारी शक्ति का हो जब मान, सुरक्षित बिहार बनेगा पहचान!आज जब पूरे देश में महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर नई...
17/04/2026

नारी शक्ति का हो जब मान, सुरक्षित बिहार बनेगा पहचान!

आज जब पूरे देश में महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर नई उम्मीद जगी है, तो मुझे गर्व होता है कि Blessings NGO ने इस दिशा में बहुत पहले ही एक मजबूत बुनियाद रख दी थी। बिहार विधानसभा चुनाव के समय हमारे द्वारा जारी किया गया 'जन घोषणा पत्र 2025' सिर्फ एक दस्तावेज़ नहीं था, बल्कि बिहार की हर महिला की वह आवाज़ थी जिसे हमने ज़मीन पर उतरकर सुना और समझा था।

हमने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट रूप से मांग की थी कि:
✅ महिला आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाए और 50% संवैधानिक हक सुनिश्चित हो।

✅ 'मुखिया पति' कल्चर का खात्मा हो, ताकि चुनी हुई महिला प्रतिनिधि स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें।

✅ पंचायत स्तर पर महिलाओं के लिए विशेष राजनीतिक कार्यशालाएं और प्रशिक्षण आयोजित हों।

आज जब बड़े स्तर पर ये बदलाव कानून बन रहे हैं, तो महसूस होता है कि Blessings की टीम और हमने जो संघर्ष किया, वह सही दिशा में था। हमने हमेशा यही माना है कि 'आधी आबादी' को सिर्फ सौगात नहीं, बल्कि उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए।
यह जीत उन सभी महिलाओं की है जो इस मुहिम में हमारे साथ जुड़ीं। अभी तो यह शुरुआत है, हमें मिलकर हर पंचायत और हर वार्ड तक असली 'नारी शक्ति' को पहुँचाना है! 🇮🇳

District Administration, GAYA Nagar Nigam Gaya Gaya se hai

#महिला_आरक्षण ोषणा_पत्र #नारी_शक्ति #बिहार_राजनीति

Address

Gaya
823001

Telephone

+919931092185

Website

http://www.blessingsngo.org/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Priyanka Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Priyanka Yadav:

Share