15/03/2026
मगध विश्वविद्यालय के कौटिल्य छात्रावास में आयोजित बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती समारोह में शामिल होकर अपने विचार रखने का अवसर मिला।
मान्यवर कांशीराम साहब ने जिस बहुजन जागरण और सामाजिक न्याय के आंदोलन की नींव रखी, वह केवल इतिहास नहीं बल्कि आज भी संघर्ष की दिशा दिखाने वाला रास्ता है।
उन्होंने शोषित, वंचित और पिछड़े समाज को संगठित कर सत्ता और व्यवस्था में भागीदारी की लड़ाई को मजबूत किया।
आज जरूरत है कि छात्र-युवा उनके विचारों को केवल याद ही न करें, बल्कि संगठित होकर सामाजिक न्याय, समानता और अधिकार की लड़ाई को और तेज करें। यही मान्यवर कांशीराम साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
दीपक कुमार दांगी
छात्र नेता
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया