22/07/2018
ज्वलंत शैक्षणिक सवालों को लेकर विधानसभा के समक्ष छात्रों का विशाल प्रदर्शन.
सरकारी स्कूल को बंद करने, शिक्षकों की भारी कमी, सत्र अनियमितता, UG और PG में सीट कटौती , अवैज्ञानिक सीबीसीएस व सेमेस्टर सिस्टम एवं निजी स्कूलों का मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन झारखंड राज्य कमेटी और से हजारों छात्रों का झारखंड विधानसभा के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया ! इस प्रदर्शन में राज्य के विभिन्न विश्व विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं भारी मात्रा में शामिल हुए !....
राजभर से आए हुए सभी स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं रांची डोरंडा कॉलेज में जुटे और वहीं से जुलूस के शक्ल में हिनू चौक होते हुए बिरसा चौक पहुंचे.!
बिरसा चौक में जुलूस एक सभा में तब्दील हो गई ! राजभर के आए हुए विभिन्न स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं छात्र नेताओं ने अपनी बातों को रखें ! इसके बाद संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा..!
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य अध्यक्ष आशारानी पाल ने कहा की आज झारखंड की सरकार विलय के नाम पर सरकारी स्कूल कॉलेजों को बंद कर रही है, साथ ही साथ सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले खर्च से भी मुकर रही है , सरकारी स्कूल कॉलेज को जानबूझकर बदहाल किया जा रहा है स्कूल कॉलेजों में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का घोर अभाव है, स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए राज्य के कॉलेजों में प्रयाप्त मात्रा में सीट नहीं है, विश्वविद्यालय में सत्र नियमित नहीं है, स्नातक के विद्यार्थी 4 साल में डिग्री प्राप्त कर रहे हैं एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी 3 साल में डिग्री प्राप्त कर रहे हैं ! विश्वविद्यालय में सीबीसीएस व सेमेस्टर सिस्टम लागू करने से पढ़ाई पूर्ण रुप से समाप्त हो गई है ! विश्वविद्यालय का काम केवल परीक्षाएं लेना ही रह गया है ! सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रही है और राज्य में दिन प्रतिदिन छात्राओं पर अत्याचार बढ़ रही है ! दूसरी ओर राज्य में स्थित निजी स्कूल कॉलेजों का मनमानी फीस वृद्धि आसमान छू रही है ! इन पर सरकार का कोई लगाम नहीं है ऐसी परिस्थिति में आज विद्यार्थियों के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन छोड़कर और कोई रास्ता नहीं बचा है ! संगठन के प्रदेश सचिव समर महतो ने कहा आज सरकार अगर इन मांगों पर विचार नहीं करती हैं ! आगामी आने वाले दिनों में पूरे राज्य के छात्र-छात्राएं हमारे संगठन के नेतृत्व में मजबूरन उग्र आंदोलन की और जाएगी... आज के इस कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राज्य अध्यक्ष अश्वनी पाल संगठन के प्रदेश सचिव समर महतो ,संगठन के प्रदेश कार्यालय सचिव जीवन कुमार यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सोहन महतो एवं प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष आशीष कुमार , श्रीमंत बारीक , युधिष्ठिर कुमार , प्रवीण कुमार महतो एवं विभिन्न राज्यों के स्कूल कॉलेज के छात्र नेताओं कर रहे थे ! इस प्रदर्शन में काफी मात्रा में छात्राओं ने भी भागीदारी ली सभा में छात्र छात्राओं के द्वारा क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए गए !