Rajneesh Mehta

Rajneesh Mehta राष्ट्रीय संयोजक भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया डिपार्टमेंट

मोदी है तो महंगाई है👇
03/09/2026

मोदी है तो महंगाई है👇

नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi जी ने आदिवासी छात्रों के डेलिगेशन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। इस डेलिगेशन में...
03/09/2026

नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi जी ने आदिवासी छात्रों के डेलिगेशन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

इस डेलिगेशन में वो छात्र भी मौजूद थे, जो नासिक में अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

📍 महाराष्ट्र

03/09/2026

13 अगस्त, 2026 को राज्यसभा में मैंने हल्द्वानी प्रकरण पर अपनी बात रखी थी।

इस पर जेपी नड्डा जी ने कहा था- इसकी तहकीकात होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चेयरमैन साहब ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा था कि ऐसे विषयों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

: कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे

📍 दिल्ली

03/09/2026

मैंने कल राज्यसभा के नेता सदन जेपी नड्डा जी को पत्र लिखकर याद दिलाया कि 25 दिन के बाद भी हल्द्वानी की शर्मनाक घटना पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

इसके उलट कार्रवाई नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi पर कर दी गई, क्योंकि उन्होंने शुद्धिकरण की शर्मनाक घटना पर प्रेस वार्ता कर आवाज उठाई थी।

ये कार्रवाई बहुत अजीब है, क्योंकि राहुल गांधी जी लगातार समाज के हर वर्ग की आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन BJP ये सब करके हमारी पार्टी को डरा नहीं सकती।

आज ये घटना सिर्फ मुझसे नहीं, बल्कि देश के दलित वर्ग से जुड़ी हुई है। BJP बातें तो बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन वो पीड़ितों की आवाज उठाने वाले को ही दबाने की कोशिश करती है।

मेरा BJP से सिर्फ यही कहना है: देश के लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटना बंद करो, यह देश के लिए ठीक नहीं है।

: कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे

📍 दिल्ली

नेता विपक्ष श्री राहुल गाँधी जी का नासिक एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया।📍  महाराष्ट्रRahul ...
02/09/2026

नेता विपक्ष श्री राहुल गाँधी जी का नासिक एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

📍 महाराष्ट्र
Rahul Gandhi

02/09/2026

GDP का बेस ईयर 2011-12 से बदल कर 2022-23 करने के बाद GDP ग्रोथ आंकड़ा बढ़ कर ही आता

लेकिन कृषि, मैनुफैक्चरिंग, खनन सब मंदा क्यों है?

चिंता की बात है कि: नौकरी नहीं बन रहीं, निवेश नहीं हो रहा, विदेशी निवेशक मार्केट छोड़ रहे हैं, रुपया गिर रहा है, क़र्ज़ का बोझ निरंतर बढ़ रहा है
Supriya Shrinate

02/09/2026

एक बड़ी लहर हर नाव को ऊपर उठा देती है - ग्रोथ ठीक यही काम करती है

▪️तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी निशानी शेयर बाज़ार में उछाल होता है, लोग ज़्यादा समृद्ध होते हैं, उनकी खरीदने की क्षमता बढ़ती है, नौकरियों का सृजन होता है, ज़्यादा और निवेश होता है

▪️ग्रोथ पेड़ों पर तो लटकती नहीं कि लोग उसे देख लें - विकास लोगों के रोज़मर्रा की ज़िंदगी में महसूस होता है

▪️इसलिए जब प्रधानमंत्री और BJP GDP Growth मतलब विकास का ढोल पीटते हैं, तो सवाल उठता है - किसका विकास?

▪️इस विकास का लाभ कौन उठा रहा है? इससे किसे फायदा हो रहा है? कौन बढ़ रहा है, कौन समृद्ध हो रहा है?

▪️साफ़ है कि आम भारतीय तो हैं नहीं - जो भीषण महँगाई, कर्ज़ और बेरोज़गारी से जूझ रहे हैं

🚨पर समस्या कम विकास या कम GDP की नहीं है - समस्या GDP के आंकड़ों पर उठ रहे सवालों की है. समस्या एक चौपट अर्थव्यवस्था को किसी तरह शानदार पेश करने की नाकाम कोशिशें की है

🚨भारत के डेटा पर अब तक कोई विवाद नहीं हुआ है - लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं

🚨 विशेषज्ञ कहते हैं कि GDP के बेस वर्ष को 2023-24 में बदलने से विकास के आँकड़े बढ़ गए हैं, लेकिन ज़्यादातर ने इस आँकड़े की गणना पर चिंता जताई है और आरोप लगाया है कि असल ग्रोथ रेट काफी कम है

🔹 GDP ग्रोथ रेट nominal GDP ग्रोथ रेट में से महंगाई घटाकर निकाली जाती है

🔹 पहली तिमाही में nominal GDP ग्रोथ रेट 10.3% रहा और सरकार के अपने डिफ्लेटर ने महंगाई को सिर्फ़ 2.5% आँका

🔹जिसके चलते पहली तिमाही की GDP विकास दर 7.8% आई

🔹लेकिन हर भारतीय यह मानेगा कि महंगाई से मासिक बजट बिगड़ गया है. खाने-पीने से लेकर पेट्रोल, डीजल, CNG , आवागमन और शिक्षा सब कुछ तेज़ी से महँगा हुआ है

🔹इसलिए 2.5% इन्फ्लेशन ज़मीनी हकीकत से बिल्कुल अलग है - खासकर जब उसी दौरान में retail महंगाई 3.9% और थोक महंगाई 9.4% रही

🔹उस दौरान में अर्थव्यवस्था की असल महंगाई m वास्तव में 5.7% थी, जिससे GDP ग्रोथ रेट घटकर सिर्फ़ 4.4% रह जाती है

🔹दिलचस्प बात यह है कि GDP डिफ्लेटर और इफेक्टिव मतलब प्रभावी महंगाई के बीच का अंतर आमतौर पर 1.2 से 1.3% के बीच रहता है

🔹लेकिन पहली तिमाही में GDP डिफ्लेटर और प्रभावी महंगाई के बीच का अंतर 3.4% रहा - जो संभवतः इतिहास में पहली बार हुआ

🔹अगर यह मान कर चलिए तो GDP ग्रोथ रेट सिर्फ़ 6.3% है, जो उस 7.8% के आँकड़े से काफ़ी कम है जिसके बल पर BJP और ख़ुद मोदी बेवकूफ़ी से छाती ठोक रहे हैं

▪️अगर भारत में सच में इतनी ज़्यादा ग्रोथ हो रही होती तो:

• युवाओं को नौकरियों का संकट नहीं झेलना पड़ता. 8.7 करोड़ युवा न काम कर रहे हैं, न पढ़ाई कर रहे हैं और न कोई skill सीख रहे हैं

• कृषि मात्र 3.6% की दर से नहीं बढ़ रही होती

• GFCF (निजी निवेश) सिर्फ़ 11.9% की दर से नहीं बढ़ रहा होता

• विदेशी निवेशकों ने 1 जनवरी से 31 अगस्त के बीच भारतीय शेयरों में करीब ₹2.24 लाख करोड़ न बेचे होते - जो पूरे साल 2025 में लगभग ₹1.66 लाख करोड़ के हुए आउटफ्लो से भी ज़्यादा है

• रुपया निरंतर गिरता नहीं, जबकि RBI ने रुपए को संभालने के लिए क़रीब 150 अरब डॉलर से ज़्यादा / लगभग 14.23 लाख करोड़ रुपये झोंक दिए

• भारत का कर्ज़ बढ़कर 228 लाख करोड़ रुपये नहीं पहुँच जाता

👉👉ऊँची GDP ग्रोथ रेट के लिए सरकार को प्लान बनाना होगा, सिर्फ़ अख़बारों और टीवी छानने की हैडलाइन मैनेज करने और फ्रंट कैमरा पर वीडियो बनाने से काम नहीं चलेगा

👉👉और अगर सब कुछ इतना ठीक ही है - तो फिर लोगों को यहाँ वहाँ न जाने की, सोना ना ख़रीदने की, शादी ब्याह कैसे किया जाये जैसी चीज़ों की सलाह आप नहीं देते मोदी जी. क्योंकि आप भी यह जानते हैं कि इकॉनमी कुम्हलाता खस्ताहाल है - और आपके पास कोई प्लान नहीं है
Supriya Shrinate

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा हिमाचल प्रदेश युवा  कांग्रेस के State Media Chairman पद पर शिव सिंह रैनी (Shiv Singh R...
31/08/2026

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के State Media Chairman पद पर शिव सिंह रैनी (Shiv Singh Renny) जी एवं State Media Vice Chairman पद पर रजत भारद्वाज (Rajat Bhardwaj) जी को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

कांग्रेस और BJP में फर्क 👇🏼👇🏼
31/08/2026

कांग्रेस और BJP में फर्क 👇🏼👇🏼

विकास काल                                 विनाश काल
31/08/2026

विकास काल विनाश काल

Address

Ghumarwin
174021

Telephone

+919816608881

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajneesh Mehta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share