Dinesh Prasad Yadav

Dinesh Prasad Yadav प्रदेश कार्यसमिति सदस्य(झारखण्ड),सांसद प्रतिनिधि कोडरमा लोकसभा(जिला गिरिडीह),निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष, गिरिडीह

देश के पूर्व वित्त मंत्री एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्री अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।देश की अर्थव्यव...
24/08/2026

देश के पूर्व वित्त मंत्री एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता श्री अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।

देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, GST जैसे ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों को लागू करने तथा पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक कुशल राजनेता, उत्कृष्ट वक्ता और कानून के जानकार के रूप में उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

विश्व का कण - कण शिवमय हो,अब हर शक्ति का अवतार उठे,जल थल और अम्बर में फिर,बम-बम भोले की जय जयकार उठे🙏🚩सावन के चौथे और अं...
24/08/2026

विश्व का कण - कण शिवमय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल थल और अम्बर में फिर,
बम-बम भोले की जय जयकार उठे🙏🚩
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर बाबा भोलेनाथ जी की कृपा आप सभी पर हमेशा बनी रहे, आपकी हर मनोकामनाएं पूर्ण हो।

गिरिडीह की कल की घटना के बाद आज जिस तरह भारी पुलिस बल के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों ने कई स्थानों पर मुख्यम...
22/08/2026

गिरिडीह की कल की घटना के बाद आज जिस तरह भारी पुलिस बल के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों ने कई स्थानों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया, वह महज एक राजनीतिक प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक स्वाभिमान की अभिव्यक्ति है। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, पुतला छीना, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर स्टेडियम की अस्थायी जेल तक पहुंचाया, लेकिन समर्थकों के पहुंचते ही उन्हें छोड़ना पड़ा—यह दृश्य बहुत कुछ कहता है। मैं भाजपाई हूं और आज गर्व से कह सकता हूं कि सत्ता की ताकत लाठी, पुलिस और हिरासत से दिखाई जा सकती है, लेकिन जनता का स्वाभिमान दबाया नहीं जा सकता। कल छात्रों पर हुई मारपीट के आरोपों का निष्पक्ष जवाब और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए; क्योंकि शासन भय से नहीं, न्याय और संवेदना से चलता है। स्वाभिमान की चोट पर शासन नहीं होता—जनता की आवाज को जितना दबाएंगे, प्रतिरोध उतना ही मजबूत होकर सामने आएगा।

गिरिडीह में छात्रों पर हुए हमले और छात्र नेता मंटू मुर्मू के घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने की घटना अत्यंत दुखद, गंभीर...
22/08/2026

गिरिडीह में छात्रों पर हुए हमले और छात्र नेता मंटू मुर्मू के घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने की घटना अत्यंत दुखद, गंभीर और लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों पर सीधा आघात है। एक स्वस्थ और जीवंत लोकतंत्र में वैचारिक असहमति, विरोध और आलोचना के लिए सदैव स्थान होना चाहिए, न कि हिंसा, दबाव और गुंडागर्दी के लिए। सत्ता का संरक्षण प्राप्त लोगों द्वारा या किसी भी समूह द्वारा आम नागरिकों और अपनी आवाज़ उठाने वाले छात्रों पर इस प्रकार का हमला क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गहरा चिंताजनक प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। किसी भी समाज का विकास और सुरक्षा तभी सुनिश्चित हो सकती है जब असहमति को बातचीत और लोकतांत्रिक माध्यमों से सुलझाया जाए। छात्र शक्ति पर हिंसात्मक हमला किसी भी दृष्टिकोण से स्वीकार्य नहीं हो सकता; इस बर्बर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए और प्रशासन को बिना किसी भेदभाव के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

🇮🇳 एक शाम देश के नाम 🇮🇳नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर द...
22/08/2026

🇮🇳 एक शाम देश के नाम 🇮🇳

नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर दीप प्रज्वलन के सामूहिक उद्घाटन में सहभागिता का अवसर मिला तथा आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।
देशभर से आए कलाकारों की शानदार देशभक्ति प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और गौरव से भर दिया। ऐसे आयोजन हमारे अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का माध्यम हैं।

भारत माता की जय! 🇮🇳

22/08/2026
श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना 🙏आज स्वर्गीय रघु स्वर्णकार जी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भा...
19/08/2026

श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना 🙏

आज स्वर्गीय रघु स्वर्णकार जी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏

17/08/2026

आज गिरिडीह बस स्टैंड में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए कांवरिया सुविधा केंद्र के उद्घाटन शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर हर कांवरिया श्रद्धालु की यात्रा मंगलमय हो, यही कामना है।
हर हर महादेव! 🔱🚩 बोल बम! 🕉️🙏

#श्रावण_मास #कांवरिया_सेवा #कांवरिया_सुविधा_केंद्र #बोल_बम ादेव ाबा_बासुकीनाथ ः_शिवाय

भाजपा के नवनियुक्त सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के अनुभव, समर्पण...
17/08/2026

भाजपा के नवनियुक्त सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के अनुभव, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी। संगठन को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करने के आपके प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।

जय भाजपा! 🚩
जय हिंद! 🇮🇳

🕉️ हर हर महादेव! 🔱श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन पर्व की सभी शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।बाबा भोले...
17/08/2026

🕉️ हर हर महादेव! 🔱

श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन पर्व की सभी शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य बना रहे। 🙏

ॐ नमः शिवाय। हर हर महादेव! 🚩

#श्रावणसोमवार #नागपंचमी #हरहरमहादेव #ॐनमःशिवाय #श्रावणमास

Address

Giridih

Telephone

+919431142861

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dinesh Prasad Yadav posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Dinesh Prasad Yadav:

Shortcuts

Share