CRPC - Citizen Rights Protection Council

Website Contact the organization

CRPC - Citizen Rights Protection Council Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CRPC - Citizen Rights Protection Council, Public Service, Opp/Civil Court, Main Lucknow Road, Gonda.

आप सभी मित्रों, सीआरपीसी अधिकारियों एवं समस्त देशवासियों को सीआरपीसी मुख्यालय के तरफ से "गणेश चतुर्थी" की मंगलमय शुभकामन...
14/09/2026

आप सभी मित्रों, सीआरपीसी अधिकारियों एवं समस्त देशवासियों को सीआरपीसी मुख्यालय के तरफ से "गणेश चतुर्थी" की मंगलमय शुभकामनाएँ।

विघ्नहर्ता श्री गणेश जी आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का संचार करें यही हमारी मंगल कामना है।

आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्रहित, जनसेवा और न्यायप्रियता के पथ पर सदैव दृढ़तापूर्वक अग्रसर रहेंगे।

!! जय हिंद – जय भारत !!

जन्माष्टमी एवं मटकी महोत्सव में नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद की जनसेवा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहयोग में जुटी टीमदिना...
06/09/2026

जन्माष्टमी एवं मटकी महोत्सव में नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद की जनसेवा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहयोग में जुटी टीम

दिनांक: 04/09/2026| मीरा-भायंदर|

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकी महोत्सव के पावन अवसर पर नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद (सीआरपीसी) महाराष्ट्र टीम द्वारा मीरा-भायंदर क्षेत्र में जनसेवा एवं नागरिक सहयोग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। परिषद के अधिकारी एवं स्वयंसेवक महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सहायता, मार्गदर्शन तथा सुरक्षा व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

यह सेवा कार्य आरटीओ आयुक्त श्री प्रफुल रमेश वाघ एवं काशीमीरा पुलिस के प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त श्री राजेंद्र कांबली के मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया जा रहा है।

महोत्सव के दौरान सीआरपीसी टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों की सहायता, महिलाओं एवं परिवारों को आवश्यक सहयोग, भीड़ में नागरिकों का मार्गदर्शन तथा सड़क एवं यातायात व्यवस्था में सहयोग जैसे कार्य किए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

सीआरपीसी का उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करते हुए जन्माष्टमी एवं मटकी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने में अपना योगदान देना है।

जनसेवा में जुटी सीआरपीसी महाराष्ट्र टीम के अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों की सहायता एवं सार्वजनिक व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करना परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सीआरपीसी इसी सेवा भावना के साथ निरंतर अपना सहयोग प्रदान करता रहेगा।

नागरिक सुरक्षा एवं अपराध उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत देश के सशक्त एवं विश्वसनीय संस्थान “नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद”...
05/09/2026

नागरिक सुरक्षा एवं अपराध उन्मूलन के क्षेत्र में कार्यरत देश के सशक्त एवं विश्वसनीय संस्थान “नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद” से जुड़ने का अवसर।सदस्यता हेतु आज ही www.crpc.in पर ऑनलाइन आवेदन करें या आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर 09648020000 पर संपर्क करें।

🎉 Warm Welcome & Best Wishes! We are delighted to welcome Shri Pravin Kumar Srivastava to the CRPC family as Crime Infor...
05/09/2026

🎉 Warm Welcome & Best Wishes!
We are delighted to welcome Shri Pravin Kumar Srivastava to the CRPC family as Crime Information Officer - Azamgarh, Uttar Pradesh. Your dedication and active participation will further strengthen our mission of protecting citizen rights and promoting social justice.

~ CRPC Headquarters

🎉 Warm Welcome & Best Wishes!We are delighted to welcome Shri Samir Ahmed to the CRPC family as District Member – Ramban...
04/09/2026

🎉 Warm Welcome & Best Wishes!

We are delighted to welcome Shri Samir Ahmed to the CRPC family as District Member – Ramban, Jammu and Kashmir.

Your dedication and active participation will further strengthen our mission of protecting citizen rights and promoting social justice.

— CRPC Headquarters

🎉 Warm Welcome & Best Wishes!We are delighted to welcome Shri Jatin Kalsi to the CRPC family as District Member – Jaland...
04/09/2026

🎉 Warm Welcome & Best Wishes!

We are delighted to welcome Shri Jatin Kalsi to the CRPC family as District Member – Jalandhar, Punjab.

Your dedication and active participation will further strengthen our mission of protecting citizen rights and promoting social justice.

— CRPC Headquarters

04/09/2026

कुछ भारतीय पत्रकारों को ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार Cassidy Mosconi से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने खुद को खबर का हिस्सा बनाए बिना, दलदल में पैर धँसाए बिना और अनावश्यक ड्रामा किए बिना नेपाल में बाढ़ के बाद बदले हालात की वास्तविक तस्वीर दुनिया के सामने रख दी।

इस रिपोर्टिंग की सबसे खास बात है Drone View क्योंकि जब कैमरा पत्रकार पर नहीं, बल्कि घटनास्थल और हकीकत पर फोकस करता है, तब तस्वीर सिर्फ दिखाई नहीं देती, बल्कि पूरी कहानी कहती है।

शायद फर्क सिर्फ इतना है कि,
जब हम खुद को दिखाने की बजाय सब्जेक्ट को दिखाने पर ध्यान देते हैं, तो परिणाम का View कुछ ऐसा ही सामने आता है। 👇

सभी सम्मानित देशवासियों एवं सीआरपीसी के समस्त अधिकारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन एवं मंगलमय पर्व की हार्दिक बधाई...
04/09/2026

सभी सम्मानित देशवासियों एवं सीआरपीसी के समस्त अधिकारियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन एवं मंगलमय पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🙏

मुरली मनोहर, नटखट नंदलाल एवं योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे। भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम, सौहार्द एवं खुशहाली का निरंतर संचार हो तथा आपका परिवार सदैव स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहे।

श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, न्याय, प्रेम, कर्तव्य और कर्म का मार्ग दिखाता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में शांति, सद्भाव, न्याय एवं मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें।

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हमारा राष्ट्र सशक्त, सुरक्षित, समृद्ध एवं खुशहाल बने—यही हमारी मंगलकामना है।

जय श्रीकृष्ण! 🙏
राधे-राधे! 🌸

सादर,
सीआरपीसी मुख्यालय
~ CRPC - Citizen Rights Protection Council

पालखी बंदोबस्त में सहयोग के लिए पुलिस ने नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद को दिया प्रशंसा पत्रपुणे: संत तुकाराम महाराज पालखी ...
02/09/2026

पालखी बंदोबस्त में सहयोग के लिए पुलिस ने नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद को दिया प्रशंसा पत्र

पुणे: संत तुकाराम महाराज पालखी सोहळा 2026 के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए बंदोबस्त एवं सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने पर नागरिक अधिकार सुरक्षा परिषद के सदस्यों को निगडी पुलिस स्टेशन, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की ओर से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

परिषद के गणेश अंबादास नवाडे, सचिन संजराव पोळ, संदीप मारुती सोनुळे, संतोष शंकर जाधव, विशाल पंढरीनाथ दळवी, अनिल सुरेश तपके, विजय सालीयन एवं आरिफ खान ने पालखी सोहळे के दौरान पुलिस विभाग के साथ मिलकर सुरक्षा एवं बंदोबस्त व्यवस्था में सहयोग किया।

इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बनसोडे द्वारा परिषद के सदस्यों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनके सहयोग की सराहना की गई।

मीरा-भायंदर में सीआरपीसी महाराष्ट्र टीम ने जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों से की मुलाकात1 सितंबर 2026 को सिटीजन राइट्स प्...
01/09/2026

मीरा-भायंदर में सीआरपीसी महाराष्ट्र टीम ने जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों से की मुलाकात

1 सितंबर 2026 को सिटीजन राइट्स प्रोटेक्शन काउंसिल (सीआरपीसी) महाराष्ट्र टीम के अधिकारियों ने मीरा-भायंदर में नागरिक सुविधाओं, सड़क सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न जनहितकारी विषयों को लेकर एमबीएमसी, आरटीओ एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

इस दौरान विभिन्न विभागों में कुल 3 निवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए तथा उनकी प्राप्ति प्रतियां भी प्राप्त की गईं। एमबीएमसी में सार्वजनिक उद्यानों की स्वच्छता, सुरक्षा एवं रखरखाव तथा गणेश विसर्जन के दौरान सीआरपीसी स्वयंसेवकों द्वारा प्रशासन को सहयोग देने का विषय रखा गया। वहीं आरटीओ विभाग में पार्किंग व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता को लेकर चर्चा की गई।

सीआरपीसी प्रतिनिधिमंडल ने उप महापौर श्री ध्रुव किशोर पाटील, संयुक्त आयुक्त एमबीएमसी श्री संभाजी पानपट्टी एवं आरटीओ आयुक्त श्री प्रफुल रमेश वाघ से मुलाकात की। आरटीओ आयुक्त ने सीआरपीसी के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के क्षेत्र में सहयोग एवं समन्वय की सकारात्मक इच्छा व्यक्त की।

सीआरपीसी महाराष्ट्र टीम ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रशासन एवं नागरिकों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित कर जनहित, नागरिक सुरक्षा एवं सामाजिक सहयोग के लिए प्रभावी कार्य करना है।

उपस्थित अधिकारी: गौरव शाह, संगीता चौहान, कनन रावल, चेतना आचार्य, अमीषा पटेल, राकेश नायक, विवेक एवं जितेंद्र गांधी।

Address

Opp/Civil Court, Main Lucknow Road
Gonda
271001

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 2pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CRPC - Citizen Rights Protection Council posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CRPC - Citizen Rights Protection Council:

Shortcuts

Share