Bawan Singh MLA

Bawan Singh MLA Indian Politician, MLA from 297- Katra Bazaar, Gonda

झूठ के बादल चाहे जितने गहरे हों, सत्य का सूर्य सदैव ऊर्जावान होकर चमकता है।आज गोंडा की ऐतिहासिक धरती नंदिनी नगर महाविद्य...
06/08/2026

झूठ के बादल चाहे जितने गहरे हों, सत्य का सूर्य सदैव ऊर्जावान होकर चमकता है।

आज गोंडा की ऐतिहासिक धरती नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित विशाल "सत्यमेव जयते" रैली के अवसर पर पूर्व सांसद व हमारे बड़े भाई श्री बृजभूषण शरण सिंह जी के स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता की।

नंदिनी नगर के विशाल प्रांगण में आज जो अपार जनसैलाब उमड़ा, उसने यह साबित कर दिया कि जब सच की आवाज उठती है, तो झूठे आख्यान अपने आप ध्वस्त हो जाते हैं। कार्यकर्ताओं का यह अदम्य उत्साह, मातृशक्ति का आशीर्वाद और पूज्य संतों की उपस्थिति इस बात का प्रतीक है कि न्याय और सत्य की ही अंतिम विजय होती है।

इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं का सहृदय आभार!

सत्यमेव जयते!
भारत माता की जय! 🇮🇳

Brij Bhushan Sharan Singh
Ajay Singh

06/08/2026

*अखिलेश यादव जी स्वयं PDA के P का 'सम्मान' करते हुए...*

बलिया के रसड़ा विधान सभा से विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के असमय निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।प्रभु श्रीराम...
06/08/2026

बलिया के रसड़ा विधान सभा से विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के असमय निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।

05/08/2026

राम केवल एक नाम नहीं, भारत की चेतना हैं।
वे आस्था भी हैं, विचार भी हैं, नीति भी हैं और नित्यता भी।

इसीलिए जब राम की प्रतिष्ठा होती है, तो उसका प्रभाव वर्षों या शताब्दियों तक नहीं, बल्कि हजारों वर्षों तक बना रहता है।

जय श्री राम!

आज ऐतिहासिक 5 अगस्त है, जिसे मोदी सरकार ने इतिहास में अमर कर दिया !!!5 अगस्त कोई साधारण तिथि नहीं, यह राष्ट्र पुनर्निर्म...
05/08/2026

आज ऐतिहासिक 5 अगस्त है, जिसे मोदी सरकार ने इतिहास में अमर कर दिया !!!

5 अगस्त कोई साधारण तिथि नहीं, यह राष्ट्र पुनर्निर्माण की दो दिव्य उपलब्धियों की साक्षी है — एक ओर संवैधानिक एकता का उत्सव, दूसरी ओर सांस्कृतिक पुनर्जागरण का गौरवपूर्ण क्षण।

यह वही ऐतिहासिक दिन है, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदानी संकल्प को साकार किया गया — “न अलग झंडा, न अलग संविधान, अब वैसा ही कश्मीर, जैसा पूरा हिंदुस्तान।”

05 अगस्त 2019 को संप्रभु भारतवर्ष के मुकुटमणि व केसर की नगरी कश्मीर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय किया गया। “एक राष्ट्र, एक संविधान” का सपना साकार हुआ। आज कश्मीर विकसित भारत की यात्रा में साझेदार है, और “विकसित कश्मीर” की ओर अग्रसर है।

5 अगस्त 2020 को सनातन आस्था के केंद्र, प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में हमारे सदियों के तप- त्याग और संकल्प का प्रतीक भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा भूमि पूजन किया गया। यह क्षण भारत की आध्यात्मिक चेतना, श्रद्धा और परंपरा के पुनर्स्थापन का प्रतीक बना। आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य धाम में विराजमान हैं — यह दृश्य हर रामभक्त के लिए अनंत आनंद और भावविभोर कर देने वाला है।

इस गौरवशाली दिवस की सभी राम प्रेमियो व देश प्रेमियो को अनेकानेक बधाई और शुभकामनाएं।

जय श्री राम 🚩 भारत माता की जय 🇮🇳

05/08/2026

"नामुमकिन? फिर इतिहास ने जवाब दिया..." 🇮🇳

1992 में श्रीनगर के लाल चौक पर गंभीर धमकियों के बावजूद तिरंगा फहराने से लेकर, 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 और 35A को ऐतिहासिक रूप से हटाने तक, यह PM श्री नरेंद्र मोदी के पक्के इरादे, हिम्मत और पूरे किए गए वादे की कहानी है।

यह वीडियो "न दैन्यम, न पलायनम" की भावना से गाइडेड दशकों लंबे सफर को दिखाता है — जिसने कभी नामुमकिन लगने वाली चीज़ को आज़ाद भारत के इतिहास के सबसे अहम संवैधानिक फैसलों में से एक बना दिया।

इस फैसले ने जम्मू और कश्मीर के लिए एकता, शांति, सम्मान और विकास का एक नया अध्याय शुरू किया। पूरी कहानी देखें और इरादे से हकीकत तक के सफर को महसूस करें। 🎥

04/08/2026

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सदैव भगवान श्री राम का अपमान किया: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ

समाजवादी पार्टी के विधायकों द्वारा प्रभु श्री राम मंदिर की तस्वीर वाले पोस्टरों को फाड़कर फेंकना और पैरों तले रौंदना केव...
04/08/2026

समाजवादी पार्टी के विधायकों द्वारा प्रभु श्री राम मंदिर की तस्वीर वाले पोस्टरों को फाड़कर फेंकना और पैरों तले रौंदना केवल घटिया राजनीति नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा कुठाराघात है।

वैचारिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन धार्मिक प्रतीकों का इस तरह सरेआम अनादर सपा की घोर असंवेदनशीलता और वैचारिक कंगाली को दर्शाता है। आस्था को अपनी सस्ती राजनीति का मोहरा बनाने वाले इस आचरण का पुरजोर विरोध होना चाहिए!

04/08/2026

तू माटी का लाल है, कोई कंकड़ या धूल नहीं…
तू समय बदलकर रख देगा, इतिहास लिखेगा, भूल नहीं…

पीएम मोदी के लिए नन्हे बच्चों का यह संदेश केवल कुछ पंक्तियां नहीं, बल्कि अपने 'प्रधान सेवक' के प्रति उनके विश्वास, स्नेह और उम्मीदों का जीवंत प्रतिबिंब है। 🥹🧡

03/08/2026

जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, राम नाम लेने पर लाठियां बरसाईं और मंदिर निर्माण रोकने के लिए वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर दी… आज वही लोग राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

-मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ

Address

Katra Bazar
Gonda
271503

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bawan Singh MLA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bawan Singh MLA:

Shortcuts

Share