Ved Prakash Sharma Vishwakarma

Ved Prakash Sharma Vishwakarma राष्ट्रीय अध्यक्ष : अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासंघ (राष्ट्रीय रजि.) एवं आनुषंगिक संगठन

भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी मित्रों, परिवारजनों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बध...
28/08/2026

भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी मित्रों, परिवारजनों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐🚩🙏

 #देवरिया में विश्वकर्मा समाज की दुसरी हत्या देवरिया में विश्वकर्मा समाज के युवा की मौत पर न्याय और संरक्षण की मांग। 17 ...
22/08/2026

#देवरिया में विश्वकर्मा समाज की दुसरी हत्या
देवरिया में विश्वकर्मा समाज के युवा की मौत पर न्याय और संरक्षण की मांग।
17 अगस्त 2026 को शाम 7 बजे के लगभग अमित कुमार शर्मा और धीरू सिंह चार पहिया वाहन से देवरिया से बैतालपुर की ओर जा रहे थे। शर्मा ढाबे के पास कथित रूप से पहले से घात लगाए अशोक यादव पुत्र भगवान यादव व विपुल यादव पुत्र राजेंद्र अज्ञात 10/12 लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के साथ मारपीट की। इस घटना में अमित कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
उपचार के दौरान 20 अगस्त को अमित शर्मा की मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन की भूमिका और पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिवार को न्याय मिले और घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
समाज की मांग है कि—
➡️ घटना की निष्पक्ष जांच हो।
➡️ मृतक के परिवार को न्याय और सुरक्षा मिले।
➡️ दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
➡️ परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

वेद प्रकाश शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासंघ (राष्ट्रीय रजि.) एवं आनुषंगिक संगठन भारत
Ved Prakash Sharma Vishwakarma

आज महासंघ में पालघर महाराष्ट्र के जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री हरिराम विश्वकर्मा जी का आगमन निज कार्यालय पर हुआ विभिन्न सा...
19/08/2026

आज महासंघ में पालघर महाराष्ट्र के जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री हरिराम विश्वकर्मा जी का आगमन निज कार्यालय पर हुआ विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई, आपके सानिध्य में बहुत ही अच्छा लगा। हरिराम जी एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के मालिक हैं और स्थितियों को गंभीरता से समझते हैं।
अपने सहयोगी जिला संगठन मंत्री गोरखपुर सहित आवभगत का अवसर देकर आपने कृतार्थ किया बहुत बहुत धन्यवाद
जय विश्वकर्मा जय महासंघ 🚩💐🙏

वेद प्रकाश शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासंघ एवं आनुषंगिक संगठन

आप सभी परिवारजनों मित्रों एवं समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🚩💐🙏🎉 सभी बलिदानी ए...
15/08/2026

आप सभी परिवारजनों मित्रों एवं समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं🚩💐🙏🎉
सभी बलिदानी एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन जिनके बदौलत आज हम आजाद भारत में हैं 💐💐🙏🙏

जय हिन्द जय हिंद की सेना 🇮🇳

वेद प्रकाश शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासंघ (राष्ट्रीय रजि.) एवं आनुषंगिक संगठन भारत

15/08/2026
गोरखपुर दिपिका हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली।मंगलवार को बच्ची का अपहरण सदर अस्पताल गोरखपुर से हुआ, रात करीब ग्यारह...
02/08/2026

गोरखपुर दिपिका हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली।
मंगलवार को बच्ची का अपहरण सदर अस्पताल गोरखपुर से हुआ, रात करीब ग्यारह बजे बच्ची के पिता और मौसी सीसीटीवी फुटेज लेकर थाने पहुंचे लेकिन पुलिस वालों ने उन्हें टरका दिया कि जाओ कल आना।
बुधवार सुबह पिता फिर कोतवाली पहुंचे, दिनभर थाने के बाहर पेड़ के नीचे बैठे रहे और आने जाने वाले हर अधिकारी से हाथ जोड़कर बेटी को खोजने की अपील करते रहे, पर पुलिस एक्टिव नहीं हुई?
परिणाम यह हुआ कि अपहरणकर्ता 112 डायल का सिपाही अभिषेक यादव बच्ची को अगवा करके उसे अट्ठारह किलोमीटर दूर श्मशान घाट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके उसकी नृशंस हत्या कर दी।
यह सरासर पुलिस की लापरवाही है, पुलिस अगर पहले ही एक्टिव हो गयी होती तो बच्ची सुरक्षित मिल जाती, पर पुलिस क्यों एक्टिव होने लगी? ज्यादातर मामलों में पुलिस केवल वहां एक्टिव होती है जहां कमाई का कुछ स्कोप हो।
सिपाही अभिषेक यादव पहले भी एक ऐसे मामले में पकड़ा जा चुका है, उसका तो पता लग गया वरना पता नहीं कितने ऐसे कांड कर चुका होगा?
इस मामले में कल उच्च अधिकारियों से मिलने के बाद नगर निगम चौकी इंचार्ज जो एक महिला हैं और एक महिला होकर भी बच्ची का दर्द ना समझ सकी उन्हें सस्पेंड किया है और कोतवाल को लाइन हाजिर किया है।

ये लाइन हाजिर सस्पेंशन से काम नहीं चलेगा, यह लोग भी बराबर के भागीदार हैं उस अपराधी सिपाही के कृत्य में ऐसे लोगों को सस्पेंड नहीं बर्खास्त करके उनके ऊपर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उनकी तनख्वाह रिकवरी करके उस बच्ची के परिवार को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
सासन पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करें और अपराधी को जुवेनाइल कोर्ट से फांसी की सजा दिलाए।

Address

Gorakhpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ved Prakash Sharma Vishwakarma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Ved Prakash Sharma Vishwakarma:

Shortcuts

Share